• Home>
  • Gallery»
  • Rose Day 2026 Recipe: इस रोज डे पर अपने पार्टनर को टेस्ट कराएं ये ड्रिंक, खुशी से चूमेंगे आपके हाथ

Rose Day 2026 Recipe: इस रोज डे पर अपने पार्टनर को टेस्ट कराएं ये ड्रिंक, खुशी से चूमेंगे आपके हाथ

Rose Day 2026: कल रोज डे है और ये दिन हर पार्टनर मनाएगा. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और हटके करना चाह रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ड्रिंक्स लेकर आए हैं, जो रोज से मिली जुली है. ये 8 ड्रिंक्स गुलाब-इंस्पायर्ड ड्रिंक्स ताजगी, सुगंध और मिठास का अद्भुत संगम पेश करती हैं. 


By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 6, 2026 10:16:24 PM IST

Rose Day 2026 Recipe: इस रोज डे पर अपने पार्टनर को टेस्ट कराएं ये ड्रिंक, खुशी से चूमेंगे आपके हाथ - Photo Gallery
1/7

रोज लेमोनेड (Rose Lemonade)

इस रोज डे पर आप अपने पार्टनर को रोज लेमोनेड बना के पिला सकते हैं. इसके लिए एक ताजा नींबू का रस लें, रोज सिरप और ठंडा सोडा लें, इन सबको मिलाकर इसे तैयार करें. ये आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा.

Rose day  2026 Special  Drinks - Photo Gallery
2/7

रोज मिल्कशेक

आप रोज वनीला आइसक्रीम भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको दूध और रोज सिरप चाहिए होगा. इन दोनों को मिलाने के बाद ऊपर से पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियां डालें और ये बन जाएगी. दूध को थोड़ा थिक रखना होगा.

Rose day  2026 Special  Drinks - Photo Gallery
3/7

रोज मोजिटो

आप रोज मोजिटो भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए पुदीना, नींबू, सोडा और रोज सिरप चाहिए होता है. फिर सब मिला के ये तैयार हो जाता है.

Rose day  2026 Special  Drinks - Photo Gallery
4/7

रोज आइस्ड टी

रोज आइस्ड टी बनाने के लिए काली या ग्रीन टी लें और रोज सिरप के साथ मिला दें. ये मीठा और फूलों जैसा स्वाद देगा. बर्फ के टुकड़ों पर ठंडा करें और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं.

Rose day  2026 Special  Drinks - Photo Gallery
5/7

रोज लाटे

एस्प्रेसो और स्टीम्ड मिल्क में रोज सिरप मिलाएं. ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां या खाने योग्य ग्लिटर डालें, ये कप में शाही एक्सपीरिएंस देता है.

Rose day  2026 Special  Drinks - Photo Gallery
6/7

रोज सांगरिया

रोज सांगरिया को बनाने के लिए सफेद वाइन, रोज सिरप, ताजे फल और थोड़े से सोडा की जरूरत होती है. ये पीने में काफी टेस्टी होती है. इससे आपकी पार्टनर काफी खुश होगी.

Rose day  2026 Special  Drinks - Photo Gallery
7/7

रोज लेमन जिन फिज

रोज लेमन जिन फिज जिन को बनाने के लिए नींबू का रस और रोज सिरप मिलाएं और फिर थोड़ा सा सोडा डालें. उसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें.