• Home>
  • Gallery»
  • Republic Day Weather: क्या आज किरकिरा होगा गणतंत्र दिवस के जश्न का मजा? बारिश होगी या नहीं, यहां जानें दिल्ली से लेकर यूपी तक का हाल

Republic Day Weather: क्या आज किरकिरा होगा गणतंत्र दिवस के जश्न का मजा? बारिश होगी या नहीं, यहां जानें दिल्ली से लेकर यूपी तक का हाल

Today Weather: जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है. वहीं देश का हर एक कोना तिरंगे से सज गया है. वहीं राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कुछ ही देर में राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसके बाद एक भव्य परेड होगी. इस बीच अगर बात करें मौसम की तो राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की सुबह ठंडे मौसम और कोहरे के साथ शुरू हुई है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है, जिससे कुछ समय के लिए विज़िबिलिटी कम हो सकती है. अच्छी बात यह है कि कोहरा घना नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि इससे तय कार्यक्रमों और समारोहों में कोई रुकावट नहीं आएगी. चलिए जान लेते हैं आज राजधानी और अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है. 


By: Heena Khan | Published: January 26, 2026 6:35:53 AM IST

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
1/6

आज होगी बारिश या नहीं?

आज गणतंत्र दिवस परेड के लिए मौसम पर करीब से नज़र रखी जा रही है, क्योंकि शुक्रवारको फुल ड्रेस रिहर्सल बारिश से प्रभावित हुई थी. लेकिन, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (26 जनवरी) दिल्ली में बारिश न होने का अनुमान लगाया है. इसका मतलब है कि मौसम परेड और समारोहों में कोई बड़ी रुकावट नहीं डालेगा.

Republic Day Weather: क्या आज किरकिरा होगा गणतंत्र दिवस के जश्न का मजा? बारिश होगी या नहीं, यहां जानें दिल्ली से लेकर यूपी तक का हाल - Photo Gallery
2/6

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा. 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है. इन इलाकों में हवा की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.

Republic Day Weather: क्या आज किरकिरा होगा गणतंत्र दिवस के जश्न का मजा? बारिश होगी या नहीं, यहां जानें दिल्ली से लेकर यूपी तक का हाल - Photo Gallery
3/6

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी तक और उत्तर प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में आज 9 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
4/6

चलेंगी ठंडी हवाएं

6 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी ठंड का मौसम रहेगा. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 जनवरी के आसपास, साथ ही 28 से 30 जनवरी के बीच भी शीतलहर का एक और दौर आने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
5/6

आज का तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें तो, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले दो दिनों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, और उसके बाद अगले कुछ दिनों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी.

दिल्ली-NCR में आज 1 फरवरी 2026 को मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. - Photo Gallery
6/6

यूपी का मौसम

आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है. तेज हवाओं के कारण राजधानी लखनऊ में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.