PM Modi Republic Day Look: 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पहनी मरून रंग की पगड़ी, देखें पिछले 11 साल की तस्वीरें
PM Modi Republic Day Look: आज देश काफी धूम-धाम से गणतंत्र दिवस मना रहा है. हर साल 26 जनवरी की सुबह कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी की पगड़ी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. आइए उनकी 10 साल तक की पगड़ी पर एक नजर डालते हैं.
इस साल पीएम मोदी का लुक
इस साल पीएम मोदी ने नेवी ब्लू कलर का कुर्ता और उसपर एक हल्के नीले रंग का कोट पहना है. साथ ही उन्होंने बंधेज बहुरंगी साफा पहना जो थोड़ा-थोड़ा राजस्थानी और गुजराती सा लगता है.
पिछले साल पीएम मोदी का लुक
पिछले साल पीएम मोदी ने व्हाइट कुर्ता पहना था और ब्राउन रंग का कोट पहना हुआ था. साथ ही उन्होंने सिर पर ऑरेंज रंग की पगड़ी भी बांधी थी. ये कलर भगवान राम का फेवरेट है.
साल 2024 में पीएम का लुक
साल 2024 में पीएम मोदी के लुक की बात करें तो उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी बांध रखी थी और वो काफी स्मार्ट लग रहे थे.
साल 2023 में पीएम मोदी का लुक
साल 2023 में पीएम मोदी ने मल्टी कलर की पगड़ी पहन रखी थी. साथ ही गले में स्टॉल भी ले रखा था. ये लुक उनपर काफी जच रहा था.
साल 2022 में पीएम मोदी का लुक
साल 2022 के गणतंत्र दिवस में पीएम मोदी का लुक अलग था. उन्होंने पगड़ी के बजाय टोपी पहनी हुई थी. वो टोपी उत्तराखंड से जुड़ी थी.
साल 2021 में पीएम मोदी का लुक
साल 2021 में पीएम मोदी की पगड़ी काफी अच्छी लग रही थी. पगड़ी का रंग लाल कलर का था और उसपर पीले रंग के डॉट थे. ये पगड़ी मोदी को जामनगर के एक परिवार ने गिफ्ट की थी.
साल 2020 में पीएम मोदी का लुक
साल 2020 में पीएम मोदी ने ऑरेंज कलर की पगड़ी पहनी थी. साथ ही उन्होंने कुर्ता पजामा और एक ब्लू कलर का हाफ जैकेट पहना हुआ था.
साल 2019 में पीएम मोदी का लुक
साल 2019 में नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर कुर्ता पजामा और नेहरु जैकेट पहनी हुई थी, जो उनपर काफी जच रही थी
साल 2018 में पीएम मोदी का लुक
साल 2018 में पीएम मोदी ने कई कलरों से बना हुआ साफा पहना था. साथ ही सफेद कुर्ता और काले रंग की हाफ जैकेट पहनी हुई थी.
साल 2017 में पीएम मोदी का लुक
साल 2017 में मोदी जी ने लड़कियों की पसंद के रंग का साफा पहना था, यानी की पिंक कलर का. इस साफे पर सिल्वर कलर की कुछ लाइने भी थी.
साल 2016 में पीएम की पगड़ी
साल 2015 में पीएम मोदी ने धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था जिनमें से कुछ का रंग लाल और गहरा हरा था, वहीं 2016 में उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहनी थी जिसमें लाल रंग की धारियां थी.