Ramadan 2026: इन गलतियों से बचेंगे तो ही मुकम्मल होगा आपका रोज़ा, हर मुसलमान को जाननी चाहिए ये बातें
Ramadan 2026: जैसा की आप सभी जानते हैं कि रेहमत का महीना चल रहा है यानी रमज़ान, वहीं इस महीने में लोग माफ़ी और जहन्नम से बचने के लिए अपने रब से दुआ करते हैं. कहा जाता है है कि इस महीने में जो भी दुआ करो वो क़ुबूल होती है. साथ ही आपको बता दें कि इस महीने में मुसलमान रोज़ा रखकर, नमाज़ पढ़कर और कुरान पढ़कर अल्लाह के करीब आने की कोशिश करते हैं. लेकिन, इस्लाम में पूरे साल कुछ काम मना हैं. अगर पूरे साल उनसे दूर रहना मुश्किल हो, तो रमज़ान के दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए. चलिए जान लेते हैं वो कौन से काम है जो रामज़ानों में नहीं करने चाहिए.
किन कामों को इस्लाम में माना जाता है हराम ?
इस्लाम में, "हराम" का मतलब उन कामों से है जो पूरी तरह से मना हैं. ये सिर्फ़ रमज़ान तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी ज़िंदगी मना हैं.
शिर्क करना मना
इस्लाम के मुताबिक सबसे बड़ा गुनाह शिर्क है. शिर्क का मतलब, अल्लाह के अलावा किसी और को शरीक बनाना. इस काम को इस्लाम में माफ़ न करने लायक गुनाह माना जाता है (जब तक कि तौबा न कर ली जाए).
झूठ बोलना मना है.
इस्लाम के मुताबिक मुसलमानों को झूठ बोलना भी साफ मना है, झूठ बोलने से गुनाह मिलता और इस काम को इस्लाम में हराम माना जाता है.
पीठ पीछे बुराई करना
इस्लाम में दूसरों की बुराई करना और बेइज्ज़ती करना मना है. अगर कोई रमज़ान के दौरान रोज़े के दौरान अपनी ज़बान पर कंट्रोल नहीं रखता है, तो रोज़े का सवाब कम हो सकता है.
ज़िना (अवैध संबंध)
शादी के बाहर शारीरिक संबंध बनाना पूरी तरह से मना है. रमज़ान के दौरान दिन में पति-पत्नी के बीच भी शारीरिक संबंध बनाना मना है.
शराब, ड्रग्स और जुआ
इस्लाम में शराब पीना, ड्रग्स लेना, जुआ खेलना या जुआ खेलना साफ़ तौर पर मना है. रमज़ान के दौरान इन पापों को और भी गंभीर माना जाता है.