• Home>
  • Gallery»
  • Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1!

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1!

Alia Bhatt Spy Movie: स्पाई थ्रिलर जॉनर हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा रहा है. इस समय जहां ‘धुरंधर’ जैसी स्पाई थ्रिलर चर्चा में है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक और जासूसी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और लंबे समय बाद भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. खास बात यह है कि यह फिल्म करीब आठ साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी उतनी ही प्रभावशाली लगती है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 3, 2026 6:55:11 PM IST

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
1/8

हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित

जिस फिल्म की बात हो रही है, वह है 2018 में रिलीज हुई 'राजी'. यह फिल्म हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है और एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी को दर्शाती है.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
2/8

युवा कश्मीरी लड़की का रोल

फिल्म की कहानी एक युवा कश्मीरी लड़की सहमत खान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
3/8

1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध

उसके पिता, जो एक भारतीय खुफिया एजेंसी से जुड़े होते हैं, अपनी बेटी से देश सेवा का वादा लेते हैं. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सहमत को एक अंडरकवर रॉ एजेंट के रूप में पाकिस्तान भेजा जाता है.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
4/8

देशभक्ति और कर्तव्य

देशभक्ति और कर्तव्य के बीच उलझी सहमत एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से शादी करती है ताकि वह दुश्मन देश के घर के अंदर रहकर अहम खुफिया जानकारियां भारत तक पहुंचा सके.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
5/8

दुश्मन देश में भारत का जासूस

शादी के बाद वह एक नई पहचान के साथ दुश्मन देश में रहती है और हर पल जोखिम उठाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह वह भावनाओं, रिश्तों और देश के प्रति जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाती है.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
6/8

मेघना गुलजार ने किया निर्देशन

‘राजी’ का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसे जंगली पिक्चर्स तथा धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले विनीत जैन, करण जौहर, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
7/8

आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में

फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान की भूमिका निभाई है, जबकि विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में नजर आते हैं.

Netflix Spy Thriller: धुरंधर के बाद नेटफ्लिक्स पर छाई ये स्पाई थ्रिलर, 8 साल बाद भी नंबर 1! - Photo Gallery
8/8

क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली

रिलीज के समय फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली थी. इसकी कहानी, अभिनय और स्क्रीनप्ले की खास तौर पर तारीफ हुई थी. आज भी यह फिल्म देशभक्ति और जासूसी थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.