Prithvi Shaw engagement: पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई, जानें कौन है होने वाली दुल्हन
Prithvi Shaw engagement: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. आकृति एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और अब एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं.
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड से की सगाई
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 8 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी.
इंस्टाग्राम पोस्ट से दी सगाई की खबर
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मैदान पर छक्कों से लेकर अब जिंदगी की लंबी पारी तक का सफर शुरू हो गया है. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और क्रिकेट जगत से बधाइयों की बाढ़ आ गई.
लंबे समय से था रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई से पहले पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं होती रही थीं.
आकृति अग्रवाल हैं पॉपुलर इन्फ्लुएंसर
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के लिए जानी जाती हैं.
टिकटॉक से मिली पहचान
आकृति अग्रवाल ने कोरोना महामारी के दौरान टिकटॉक से लोकप्रियता हासिल की. बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और बड़ी ऑडियंस तैयार की.
तेलुगु फिल्म से किया डेब्यू
आकृति अब सोशल मीडिया के साथ-साथ एक्टिंग में भी करियर बना रही हैं. उन्होंने तेलुगु फिल्म Trimukha से बड़े पर्दे पर कदम रखा है.
क्रिकेट करियर भी रहा चर्चा में
पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक भी लगाया है और कई अहम पारियां खेली हैं.