• Home>
  • Gallery»
  • Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत

Which AC is Best: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में तेज गर्मी शुरू हो चुकी है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर खरीदने में सोचते हैं. विंडो, स्प्लिट या पोर्टेबल AC में से चुनाव करना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है. पोर्टेबल AC एक आसान और सुविधाजनक ऑप्शन है, जिसे किसी भी कोने में आसानी से रखा जा सकता है.

By: sanskritij jaipuria | Published: March 11, 2026 3:45:27 PM IST

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
1/7

पोर्टेबल AC क्या है

पोर्टेबल AC एक मोबाइल एयर कंडीशनर होता है, जिसे पहियों की मदद से घर के किसी भी कमरे में खिसकाया जा सकता है. इसे लगाने के लिए दीवार या खिड़की में कोई तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ती. ये छोटे अपार्टमेंट और किराए के मकानों के लिए आदर्श है.

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
2/7

स्थापना में आसान

पोर्टेबल AC को इंस्टाल करने के लिए किसी प्रोफेशनल की जरूरत नहीं होती. बस इसे प्लग इन करें और कमरे में ठंडी हवा का आनंद लें. दीवार पर कटिंग या खिड़की की जगह बदलने की जरूरत नहीं होती.

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
3/7

कैपिसिटी और डिजाइन

पोर्टेबल AC अलग-अलग कैपिसिटी में आते हैं. आमतौर पर 1 Ton से शुरू होकर 1.5 Ton तक उपलब्ध हैं. डिजाइन भी आकर्षक होता है, जैसे टावर रूम कूलर जैसा लुक, जिससे ये कमरे की सजावट के साथ मैच करता है.

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
4/7

ब्लू स्टार 1 Ton पोर्टेबल AC

फ्लिपकार्ट पर ब्लू स्टार का 1 Ton पोर्टेबल AC उपलब्ध है. इसका रंग सफेद है और इसमें डिस्प्ले व बटन दिए हैं. ये टावर कूलर जैसा डिजाइन वाला है और कीमत 34,999 रुपये है.

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
5/7

Croma 1.5 Ton पोर्टेबल AC

क्रोमा के ऑनलाइन पोर्टल पर 1.5 Ton की क्षमता वाला पोर्टेबल AC मौजूद है. इसका डिजाइन ब्लू स्टार के AC से अलग है और कीमत 44,590 रुपये है. इसे भी कमरे में कहीं भी रखा जा सकता है.

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
6/7

ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्धता

पोर्टेबल AC ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और ऑफलाइन स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध हैं. फ्लिपकार्ट और क्रोमा जैसे पोर्टल्स पर आसानी से खरीदा जा सकता है. विभिन्न ब्रांड और कैपिसिटी के ऑप्शन मिलते हैं.

Which AC is Best: विंडो या स्प्लिट नहीं ये AC है बेहद काम का, मिंटो में बर्फ बना देता है रूम, जानें कीमत - Photo Gallery
7/7

पोर्टेबल AC के फायदे

पोर्टेबल AC हल्का, आसानी से मूव करने योग्य और इंस्टाल करने में आसान होता है. ये किराए के मकानों और छोटे कमरे वाले घरों के लिए आदर्श है. विंडो या स्प्लिट AC के मुकाबले इसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है.