PNB डेबिट कार्ड वालों की हुई मौज, कैश लिमिट हुई आधी, बदल गए नियम, जानें कब से होंगे लागू
PNB ATM Limit: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स की दैनिक कैश विड्रॉल लिमिट आधी कर दी है. नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे. ये कदम सुरक्षा बढ़ाने, फ्रॉड रोकने और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है.
₹1 लाख की लिमिट अब ₹50,000
PNB ने डेबिट कार्ड्स की कैटेगरी के अनुसार लिमिट में बदलाव किया है. जिन कार्ड्स की पहले ₹1 लाख की डेली लिमिट थी, अब उसे ₹50,000 कर दिया गया है. प्रीमियम कार्ड्स की लिमिट ₹1.5 लाख से घटाकर ₹75,000 कर दी गई है.
बदलाव का मेन उद्देश्य
बैंक ने ये बदलाव ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया है. कम लिमिट होने से ATM फ्रॉड या चोरी की स्थिति में ग्राहक का नुकसान कम होगा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा
बैंक का मकसद ग्राहकों को कैश की बजाय डिजिटल ट्रांजैक्शन की ओर प्रोत्साहित करना है. इससे ऑनलाइन शॉपिंग, UPI और मोबाइल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग में वृद्धि होगी.
लिमिट स्वयं बदलने के ऑप्शन
ग्राहक अपनी नई डेली लिमिट के भीतर बदलाव करना चाहते हैं तो PNBOne मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग, वॉट्सएप बैंकिंग या IVR कॉल के माध्यम से लिमिट सेट या रिसेट कर सकते हैं.
मोबाइल एप से लिमिट अपडेट करना
मोबाइल एप में लॉगिन करके 'Services' → 'Debit Cards' → 'Update ATM Limit' पर जाएं. अपना अकाउंट और कार्ड चुनें, नई लिमिट डालें और ट्रांजैक्शन पासवर्ड से कन्फर्म करें.
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर प्रभाव
ये बदलाव केवल चुनिंदा कार्ड्स पर लागू है. अन्य डेबिट कार्ड्स की कैश लिमिट पहले जैसी ही रहेगी. दुकान या ऑनलाइन पेमेंट लिमिट पर कोई असर नहीं पड़ा है.
ATM विड्रॉल लिमिट क्या होती है?
ATM विड्रॉल लिमिट वो अधिकतम राशि है जो 24 घंटे में किसी कार्ड से ATM से निकाली जा सकती है. बैंक अलग-अलग कार्ड्स के लिए सुरक्षा और सुविधा के अनुसार लिमिट तय करता है.