PM Kisan: अटक सकती है पीएम किसान योजना की 23 वीं किस्त! आज ही बनवा लें ये कागज; वरना नहीं मिलेंगे पैसे
PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. योजना की 22वीं किस्त पिछले महीने ही आई है. जिसके तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,000 रुपये से अधिक भेजे गए हैं. हालांकि, कुछ किसानों को योजना की 22वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं. अगर ऐसा ही रहा तो 23वीं किस्त भी आपके खाते में नहीं आएगी.
23वीं किस्त के पैसे
पीएम किसान की 23वीं किस्त आएगी तो उससे पहले आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे, वरना आपके पैसे अटक सकते हैं. पहला और सबसे जरूरी काम केवाईसी है और दूसरा फार्मर आईडी.
फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?
फार्मर आईडी बनाने के लिए ब्लॉक से लेकर पंचायत तक में कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन आप इसे ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं.
Agristack वेबसाइट
ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाने के लिए आपको सबसे पहले राज्य की Agristack वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनवाना होगा. उसके बाद पूरी जानकारी केवाईसी के जरिए पूरी करनी होगी. उसके बाद जमाबंदी समते पूरी जानकारी दें और सबमिट कर दें.
14 राज्यों में फार्मर आईडी जरूरी
देश के 14 राज्यों में फार्मर आईडी को जरूरी कर दिया गया है. ऐसे में आप अगर कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात के किसान हैं, तो आपको फार्मर आईडी बनवानी होगी. वरना आपके पैसे अटक सकते हैं.
फार्मर आईडी क्या है?
फार्मर आईडी किसानों के लिए एक पहचान पत्र की तरह काम करेगा. जिस पर नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से लेकर एड्रेस और जमीन की जानकारी शामिल होगी.
कब आएगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान की किस्त हर 4 महीने पर आती है. साल में तीन बार किसानों के खाते में पैसे भेजे जाते हैं. इसका मतलब साफ है कि जुलाई में पीएम किसान की 23वीं किस्त आ सकती है.