• Home>
  • Gallery»
  • Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट

Petrol diesel price today 17 april 2026: देशभर में 17 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम जनता को फिलहाल राहत मिली हुई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव और देश में चल रहे चुनावी माहौल को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिरता ज्यादा समय तक नहीं रह सकती.

By: Ranjana Sharma | Published: April 17, 2026 7:17:18 AM IST

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
1/7

स्थिर बनी हुई हैं पेट्रोल ,डीजल की कीमतें

17 अप्रैल 2026 को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले कई दिनों से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है.

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
2/7

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ता दबाव

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से सप्लाई पर असर पड़ सकता है, जिसका सीधा प्रभाव भारत जैसे आयात करने वाले देशों पर पड़ता है.

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
3/7

तेल कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान

सरकारी तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल और डीजल को घाटे में बेच रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल पर लगभग 18 रुपए और डीजल पर करीब 35 रुपए प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है.

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
4/7

चुनावी माहौल बना बड़ी वजह

देश के कई राज्यों में चुनावी प्रक्रिया जारी है. ऐसे में सरकार आम जनता को राहत देने के लिए फिलहाल ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं कर रही है, ताकि जनता पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे ही चुनावी प्रक्रिया समाप्त होगी, तेल कंपनियां और सरकार कीमतों में संशोधन कर सकती हैं. ऐसे में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की पूरी संभावना है.

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
5/7

बड़े शहरों में क्या हैं ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज भी कीमतें स्थिर हैं. दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.54 और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है. कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे देशभर में एक समान राहत देखने को मिल रही है.

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
6/7

लखनऊ में क्या हैं ताजा दाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.34 और डीजल 88.50 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. स्थानीय लोगों को फिलहाल कीमतों में स्थिरता से राहत मिल रही है.

Petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका, जानें ताजा रेट - Photo Gallery
7/7

आगे क्या रहेगा असर

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं या सप्लाई चेन में कोई बाधा आती है, तो भारत में भी जल्द पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है.