Biggest Oscar controversies: थप्पड़ कांड से लेकर स्टेज पर कपड़े उतारने तक, ऑस्कर में हुईं ये 10 विवादित घटनाएं
Biggest Oscar controversies: ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च रविवार को होने जा रहा है. यह अवॉर्ड शो लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होना है. लेकिन भारत में अवॉर्ड फंक्शन 16 मार्च सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे देखा जाएगा. फैंस इस समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऑस्कर को फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो माना जाता है. लेकिन इससे कई विवाद भी जुड़े हुए हैं.
क्रिस रॉक को जड़ा थप्पड़
साल 2022 में ऑस्कर में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मारा था. दरअसल, क्रिस ने विल स्मिथ की पत्नी के गंजे सिर पर मजाक किया था. कुछ देर बाद विल स्मित को जब ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला,तो उन्होंने मंच पर एकेडमी से माफी मांगी.
स्टेज पर बिना कपड़ों के दौड़ रहे थे रॉबर्ट ओपल
1974 में ऑस्कर PG से R-रेटेड हो गया था, जब इंग्लिश टीचर रॉबर्ट ओपल स्टेज पर बिना कपड़ों के दौड़े, जबकि होस्ट डेविड निवेन प्रेजेंट कर रहे थे.
एंजेलिना जोली ने अपने भाई को किया किस
एंजेलिना जोली तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने 2000 में 72वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपने भाई जेम्स हेवन के साथ एक करीबी और विवादित पल शेयर किया.सेरेमनी से पहले, जोली ने रेड कार्पेट पर चलते हुए हेवन को होठों पर किस किया. जब उन्होंने गर्ल, इंटरप्टेड के लिए ऑस्कर जीता.
स्टेज पर उतारे कपड़े
साल 2021 के ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान फ्रेंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर ही अपने सारे कपड़े उतार दिए. उन्होंने फ्रेंच सरकार का खूब विरोध किया. जैसे ही वह अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए. उन्होंने अपने शरीर पर नारे भी लिखे हुए थे.
गलत फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट
साल 2017 में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में मूनलाइट को अवॉर्ड दिया जाने वाला था. हालांकि, अवॉर्ड प्रेजेंटर्स को जो लिफाफा मिला था, उसमें फिल्म ला ला लैंड का नाम लिखा गया था. फिर इसके बाद उन्होंने सही नाम की घोषणा कर माफी मांगी.
स्टेज पर किया किस
साल 2003 में अमेरिकी एक्टर एड्रियन ब्रूडी ने एक्ट्रेस हैल बेरी को किस कर लिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. दरअसल, ब्रूडी को फिल्म दि पियानिस्ट के लिए ऑस्कर मिला था.अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर जब एक्ट्रेस आई, तो हैल बेरी आईं.
चोरी हुईं 55 ऑस्कर ट्रॉफी
साल 2000 में ऑस्कर अवॉर्ड से 20 दिन पहले 55 ट्रॉफी से भरा हुआ एक ट्रक चोरी हो गया था. जल्दबाजी में सेरेमनी के लिए नई ट्रॉफी बनवाई गईं.कुछ दिनों बाद एक शख्स को कचरे के ढेर में 52 ऑस्कर ट्रॉफी मिली थीं. बाकी तीन ट्रॉफी ड्रग रेड में मिली थी, लेकिन 2 आजतक लापता है.
चोरी हो गया ऑस्कर
साल 1954 की फिल्म ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ के लिए मार्लन ब्रांडो को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. जब उनका घर चोरी हो गया था. कुछ समय बाद ‘टाइटैनिक’ एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को यही अवॉर्ड अमेरिकन फाइनेंसर जो लो ने गिफ्ट में दिया. जो लो ने फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ द वॉल स्ट्रीट’ में अपने पैसे लगाए हुए थे.
वापस किया अवॉर्ड
जब जो लो पर धोखाधड़ी के केस की जांच हुई, तो उनकी काफी संपत्ति जब्त हो गई. तो उन्हें लियोनार्डो को ये अवॉर्ड अधिकारियों को लौटाना पड़ा. जो लो ने अधिकारी के बताया कि ये अवॉर्ड एक ऑक्शन में 6 लाख डॉलर में खरीदा था.
बारबरा स्ट्रीसैंड और कैथरीन हेपबर्न
1969 में, जब ऑस्कर में पहली बार टाई हुआ तो दर्शक हैरान रह गए: बारबरा स्ट्रीसैंड और कैथरीन हेपबर्न दोनों ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था. स्ट्रीसैंड को फनी गर्ल में उनके डेब्यू परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट किया गया था, जबकि हेपबर्न को द लायन इन विंटर के लिए नॉमिनेट किया गया था.