‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म! विवेक अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, जानें पूरी डिटेल
Operation Sindoor Movie Details: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक नई फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस टाइनी ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर बेस्ड है.
सच्ची घटनाओं पर आधारित
यह फिल्म 6 मई से 10 मई 2025 के बीच सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी दिखाई जाएगी. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की रणनीतिक कार्रवाई ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी. जिसकी पूरी कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी.
सच दिखाना चाहते हैं फिल्म मेकर
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'यह कहानी बेहद जरूरी है. उनके मुताबिक ऐसी कहानियां लोगों तक पहुंचना काफी जरूरी है. चाहे वह कठिन क्यों न हों. वह इस कहानी को पूरी सच्चाई के साथ पेश करना चाहते हैं.'
पर्दे पर दिखाना चाहते हैं सेना का शौर्य
विवेक फिल्म को एक ऐसा अनुभव बनाना चाहते हैं, जो सभी दर्शकों को उससे बांध कर रख. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म साहस, प्रोफेशनलिज्म और रणनीतिक सोच दिखाएगी.
टी-सीरीज और आई एम बुद्धा
इस फिल्म को T-Series और विवेक अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर बना रही है. प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी इसी प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं.
सेना के साथ मिलकर की गई तैयारी
विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की गई है. उन्होंने कहा कि सेना की कई यूनिट्स के साथ मिलकर काम किया गया है. सिर्फ घटना ही नहीं, बल्कि सबकुछ कैसे और क्यों हुआ, इसे भी बारीकी से समझा गया है. सामने आई जानकारी आम पब्लिक में उपलब्ध जानकारी से कहीं ज्यादा जटिल और सटीक है.
भूषण कुमार ने दिया रिएक्शन
भूषण कुमार ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कहानी नहीं है. कुछ कहानियां हम नहीं चुनते, वह हमें चुनती हैं, देश से जुड़ी बड़ी घटनाओं को सही तरीके से डॉक्यूमेंटेड करना बेहद जरूरी होता है.' बता दें कि, फिल्म की कास्टिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्में
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Bengal Files कुछ महीनों पहले ही रिलीज हुई थी. यह उनकी फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा थी. इससे पहले द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में भी वह बना चुके हैं.