शादी के बाद हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे पति संग रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल; देखें तस्वीर
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अचानक चर्चा में आ गई हैं. मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं.
मुस्लिम बॉयफ्रेंस से की शादी
हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंस फरमान खान से शादी की है. जिसके बाद वह खूब चर्चा में हैं. अब शादी के बाद मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ हनीमून मना रही हैं. जहां से इस शादीशुदा जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है.
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति फरमान खान के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर समुद्र किनारे की है.
केरल में हनीमून बना रही मोनालिसा
मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि वे केरल में समय बिताते हुए छुट्टियों के खूब मजे ले रही हैं.
मोनालिसा का वेस्टर्न लुक
तस्वीर में मोनालिसा वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक और क्रीम कलर की शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहनी है. उनके बाल भीगे नजर आ रहे हैं. मोनालिसा ने गले में माला और हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ है. वहीं फरमान खान रिप्ड जींस और बनियान में नजर आ रहे हैं. दोनों एक साथ काफी एंजॉय कर रही हैं.
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
मोनालिसा ने यह शादी अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की है. उनके घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. वह मोनालिसा की शादी किसी और से कराना चाहते थे. लेकिन मोनालिसा को यह रिश्ता मंजूर नहीं थी.
केरल में की शादी
मोनालिसा ने फरमान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली. दोनों की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और 6 महीने बाद दोनों ने शादी का फैसला किया.
इस फिल्म में नजर आएंगी मोनालिसा
मोनालिसा जल्द ही अपनी डेब्यू मूवी द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी. एक्ट्रेस की इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं.