• Home>
  • Gallery»
  • monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर

Monalisa married: महाकुंभ मेले में माला बेचकर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि यह शादी उन्होंने परिवार की इच्छा के खिलाफ की है. शादी के बाद कपल इन दिनों केरल में हनीमून मना रहा है और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: March 16, 2026 11:29:08 PM IST

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
1/7

महाकुंभ की माला बेचने वाली मोनालिसा फिर चर्चा में

महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है. हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है, जिसके बाद से उनकी लव स्टोरी और शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं.

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
2/7

बॉयफ्रेंड फरमान खान से रचाई शादी

मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. दोनों की शादी के बाद यह जोड़ी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
3/7

शादी के बाद हनीमून पर गया कपल

शादी के बाद मोनालिसा और फरमान खान इन दिनों हनीमून पर हैं. दोनों छुट्टियां मनाने के लिए केरल पहुंचे हैं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
4/7

समुद्र किनारे की तस्वीर हुई वायरल

मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति फरमान खान के साथ समुद्र किनारे की एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में दोनों काफी खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
5/7

वेस्टर्न लुक में नजर आईं मोनालिसा

तस्वीर में मोनालिसा वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने ब्लैक और क्रीम कलर की शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहनी है. उनके बाल भीगे हुए नजर आ रहे हैं और गले में माला तथा हाथ में ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा है.

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
6/7

परिवार की मर्जी के खिलाफ की शादी

बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने यह शादी अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ की है. परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं था और वे उनकी शादी कहीं और करना चाहते थे, लेकिन मोनालिसा ने फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली.

monalisa married: समुद्र किनारे पति संग नजर आईं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हनीमून की तस्वीर - Photo Gallery
7/7

फिल्म से शुरू हुई लव स्टोरी

मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और करीब छह महीने तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. मोनालिसा जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं.