• Home>
  • Gallery»
  • वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज

वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज

Friday New Releases: 17 अप्रैल, शुक्रवार दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. बॉक्स-ऑफिस पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, वहीं ओटीटी पर भी शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का तूफान आने वाला है. इस शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. 

By: Preeti Rajput | Published: April 16, 2026 1:29:46 PM IST

वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज - Photo Gallery
1/6

'अस्सी'

तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी'ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. दर्शक इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं. तापसी पन्नू ने फिल्म में वकील रावी का किरदार निभाया है.

वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज - Photo Gallery
2/6

रूममेट्स

कॉमेडी ड्रामा सीरीज रूममेट्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में कॉलेज के यूवा बच्चों की उलझी हुई जिंदगियां दिखाई गई हैं. यह सीरीज आपको काफी पसंद आएगी.

वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज - Photo Gallery
3/6

अल्फा मेल्स सीजन 5

पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'अल्फा मेल्स' के सीजन 5 के साथ एक बार फिर वापसी करने जा रही है. इस सीरीज का सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. यह सीरीज आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए.

वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज - Photo Gallery
4/6

'मटका किंग'

क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग' में आपको विजय वर्मा एकदम धमाकेदार अवतार में नजर आएंगे. इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है. आप इसे 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

वीकेंड हुआ सेट! इस फ्राइडे OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में और सीरीज - Photo Gallery
5/6

उस्ताद भगत सिंह

पवन कल्याण और श्रीलीला स्टारर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आज 16 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को जिन लोगों ने बड़े पर्दे पर नहीं देखा, अब वह घर बैठकर इसका मजा ले सकते हैं. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सभी भाषाओं में मौजूद है.

Do Deewane Seher Mein Trailer Out - Photo Gallery
6/6

दो दीवाने शहर में

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने शहर में 17 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप इस वीकेंड रोमांटिक फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एकदम परफेक्ट है.