Lemon Peel Uses: हर बार फेंक देते हैं नींबू के छिलके? अब कभी नहीं करेंगे ये गलती, जानें इसके फायदे
Lemon peel uses: गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को फेंक देते हैं, जबकि ये छिलके भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें फाइबर, विटामिन C और कई मिनरल्स पाए जाते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो नींबू के छिलके हेल्थ, स्किन और घर की सफाई जैसे कई कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.
दांत और मसूड़ों को रखें स्वस्थ
नींबू के छिलकों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर टूथपेस्ट में मिलाकर इस्तेमाल करने से दांत साफ रहते हैं और मसूड़े मजबूत बनते हैं. इससे मुंह की बदबू भी कम होती है.
किचन की सफाई के लिए प्राकृतिक क्लीनर
नींबू के छिलके किचन की सफाई में बेहद कारगर होते हैं. बेकिंग सोडा के साथ इन्हें इस्तेमाल करके पीतल और तांबे के बर्तन चमकाए जा सकते हैं. सिंक, टाइल्स, कटिंग बोर्ड और नल पर जमी चिकनाई और दाग भी इनसे आसानी से साफ हो जाते हैं.
फ्रिज की बदबू दूर करने में मददगार
फ्रिज में कई तरह की खाने की चीजें रखने से कभी-कभी बदबू आने लगती है. नींबू के छिलकों को बेकिंग सोडा के साथ एक कटोरी में रखकर फ्रिज में रखने से दुर्गंध दूर हो जाती है. इससे फ्रिज के अंदर ताजगी बनी रहती है और वातावरण भी साफ महसूस होता है.
लेमन जेस्ट बनाकर लंबे समय तक उपयोग
नींबू के छिलकों को कद्दूकस करके लेमन जेस्ट बनाया जा सकता है. इसे फ्रीजर में स्टोर करके रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर डेजर्ट, चाय, पास्ता या सलाद ड्रेसिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
हाथ-पैरों की त्वचा को चमकदार बनाएं
नींबू के छिलके स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इन्हें उबालकर पानी में पैर डुबोने से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है. कॉफी और चीनी के साथ छिलकों को रगड़ने से हाथ-पैरों की टैनिंग कम होती है और त्वचा साफ व चमकदार दिखाई देती है.
शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं
कम मात्रा में नींबू के छिलकों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है. इनमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं.
प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत
नींबू के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इससे शरीर की कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं और त्वचा को भी नुकसान कम होता है. नियमित और सीमित उपयोग से शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से फायदा मिलता है.