अब लैब में बनेगा असली सोना! जानिए कैसे बदल जाएगा गोल्ड का पूरा खेल
Lab-Grown Gold: लैब में बने हीरों के बाद अब लैब-ग्रोउन गोल्ड यानी लैब में तैयार सोने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह तकनीक अभी विकास के चरण में है, लेकिन आने वाले समय में यह गोल्ड इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकती है.
क्या है लैब-ग्रोउन गोल्ड?
लैब-ग्रोउन गोल्ड वह सोना है जिसे प्राकृतिक खनन के बजाय वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के जरिए प्रयोगशालाओं में तैयार किया जाता है.यह दिखने और गुणों में असली सोने जैसा ही होता है.
असली और नकली में अंतर
यह सोना न तो गोल्ड-प्लेटेड होता है और न ही नकली.इसकी केमिकल और फिजिकल प्रॉपर्टीज खदान से निकले सोने जैसी ही होंगी.फर्क सिर्फ इसके बनने के तरीके में होगा.
कैसे बन रहा है लैब में सोना?
वैज्ञानिक कंट्रोल्ड लैब में एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके सोने को तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं.इसमें प्राकृतिक खनन की जरूरत नहीं होती.
एटोमिक लेवल तकनीक
पहला तरीका एटोमिक लेवल पर सोना बनाने का है, जिसमें पार्टिकल तकनीक से सोने के एटम बनाए या अलग किए जाते हैं.हालांकि, यह प्रक्रिया अभी बेहद महंगी और सीमित है.
रीसायकल और शुद्धिकरण तकनीक
दूसरा तरीका रीसायकल गोल्ड को शुद्ध करने का है.इसमें पुराने सोने को प्रोसेस करके उसकी शुद्धता बढ़ाई जाती है, जिससे वह उच्च गुणवत्ता वाला बन जाता है.
कीमत पर क्या होगा असर?
अभी इसकी कीमत तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर उत्पादन होने के बाद यह पारंपरिक सोने से सस्ता हो सकता है.इससे आम लोगों के लिए सोना खरीदना आसान हो सकता है.
निवेश के नजरिए से
लैब-ग्रोउन गोल्ड भविष्य में एक नया निवेश विकल्प बन सकता है.हालांकि, इसकी स्थिरता और मार्केट वैल्यू को लेकर अभी स्पष्टता आना बाकी है.
भविष्य में क्या बदल सकता है?
अगर यह तकनीक सफल होती है, तो सोने की माइनिंग पर निर्भरता कम हो सकती है.इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा और गोल्ड इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.