• Home>
  • Gallery»
  • कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ

अगर सुबह पेट साफ न हो तो कब्ज, गैस और थकान जैसी परेशानियाँ होती हैं। इसका आसान उपाय है , रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में 1 चम्मच ईसबगोल, 1 चम्मच नींबू रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लें। इससे पेट की सफाई होती है, पाचन मजबूत होता है और सुबह तरोताज़ा महसूस होता है।


By: Ananya verma | Published: August 29, 2025 7:33:32 PM IST

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
1/7

पेट साफ न होने की परेशानी

बहुत लोग सुबह पेट साफ न होने से परेशान रहते हैं। इससे कब्ज, गैस, सिरदर्द और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। शरीर थका-थका लगता है और दिनभर सुस्ती रहती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
2/7

ईसबगोल क्या है?

ईसबगोल एक फाइबर है। इसे Psyllium Husk भी कहते हैं। यह आंतों की सफाई करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रात में सोने से पहले इसे पानी के साथ पीने से कब्ज दूर होती है और सुबह बिना परेशानी के पेट साफ हो जाता है।

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
3/7

इसे कैसे पिएं?

सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में ड़ाले, 1 चम्मच ईसबगोल, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद। इन सबको अच्छे से मिलाकर तुरंत पी लें और फिर सो जाएं।

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
4/7

इसके फायदे , पेट की सफाई

ईसबगोल का सबसे बड़ा फायदा है आंतों की सफाई करता है। यह मल को नरम करता है और आसानी से बाहर निकालता है। कब्ज की समस्या से राहत देता है और पेट हल्का महसूस होता है।

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
5/7

फायदे , पाचन और एनर्जी

नींबू और शहद पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं। शहद एनर्जी भी देता है जिससे सुबह तरोताजा महसूस होता है। दिनभर थकान और सुस्ती दूर रहती है।

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
6/7

ध्यान रखने वाली बातें

ड्रिंक पीकर तुरंत सो जाएं। भरपूर पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। एलर्जी या दवा लेने वालों को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ये छोटा सा उपाय है, लेकिन सेहत पर बड़ा असर डाल सकता है।

कब्ज, गैस और थकान से चाहिए छुटकारा? सोने से पहले पिए ये ड्रिंक और पाए साफ पेट वो भी फुल एनर्जी के साथ - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

यह जानकारी केवल पढ़ने और समझने के लिए है। किसी भी काम या फैसले के लिए हमेशा विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।