Chandra Guru Yuti 2026: 25 मार्च से इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, मिथुन में गुरु‑चंद्र की युति देगी अनोखा लाभ
Chandra Guru Yuti 2026: ग्रह नक्षत्र और राशि समय-समय पर परिवर्तन करते रहते हैं. जिसका सीधा प्रभाव प्रकृति, अर्थव्यवस्था और मानव जीवन पर पड़ता है. इसी बीच 25 मार्च, बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशी में प्रवेश करने वाला है. 27 मार्त की सुबह तक वह इस राशि में रहेंगे और फिर कर्क राशि में संचार करेंगे.
गुरु‑चंद्र की युति
इस दौरान गुरु और चंद्र की युति से तीन दिन चार राशियों को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. इन राशियों को गेजकेसरी योग के प्रभाव से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में फायदा मिलेंगे.
4 राशियों को होगा फायदा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों की चाल केवल व्यक्ति पर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर प्रभाव डालता है. एक राशि में दो ग्रहों की युति से चार राशियों को जबरदस्त फायदा मिलने जा रहा है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों पर गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव पड़ने वाला है. इन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी. माताजी के साथ संबंध मजबूत होंगे. वह इस समय उन निर्णय को ले सकेंगे, जिनका इंतजार वह काफी समय से कर रहे थे. धार्मिक कार्य में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. करियर में भी सफलता हासिल होगी.
कन्या राशि
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के जातकों के सभी अटके हुए काम पूरे होनी की संभावना है. दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है. इस राशि के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. घर की सदस्यों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है. प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों पर भी गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा. जातक शारीरिक व मानसिक रूप से फिट नजर आएंगे. तुला राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही सभी परेशानी दूर हो जाएगी. धन प्राप्ति के नए मार्ग भी मिलेंगे. बिजनेस में तरक्की मिलने की उम्मीद है. रुके हुए सरकारी कार्य भी पूरे हो जाएंगे.
मकर राशि
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो इस अवधि में खत्म हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी भी दूर होगी.