• Home>
  • Gallery»
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा?

IPL 2026 Ball Change Rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नया नियम लागू होगा, जिसमें दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम 10 ओवर बाद एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकेगी. नई गेंद समान घिसावट वाली होगी. अंपायर फैसला करेंगे. इससे ड्यू के असर को कम करने में मदद मिलेगी और गेंदबाजों को राहत मिलेगी.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 24, 2026 8:20:18 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
1/9

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नया नियम

IPL 2026 से जुड़ा एक बड़ा नियम सामने आया है, जो मैच के दौरान गेंद बदलने से संबंधित है. यह बदलाव खासतौर पर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को ध्यान में रखकर किया गया है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
2/9

कब बदली जाएगी गेंद

अगर मैच के दौरान गेंद खो जाती है, मिल नहीं पाती या अंपायर को लगता है कि वह खेलने लायक नहीं रही, तो उसे बदला जाएगा. यह नियम पहले भी था, लेकिन अब इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
3/9

नई गेंद पूरी तरह नई नहीं

नई गेंद बिल्कुल नई नहीं होगी, बल्कि उसी स्थिति (wear & tear) की होगी जैसी पुरानी गेंद थी. इससे खेल का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
4/9

खिलाड़ियों को दी जाएगी जानकारी

गेंद बदलने के दौरान अंपायर बल्लेबाज और फील्डिंग कप्तान दोनों को इसकी जानकारी देंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह का विवाद न हो.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
5/9

दूसरी पारी में बड़ा बदलाव

सबसे अहम नियम यह है कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम का कप्तान 10 ओवर पूरे होने के बाद एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
6/9

केवल एक बार मिलेगी अनुमति

यह मांग सिर्फ एक बार ही की जा सकती है और इसे ओवर खत्म होने के बाद ही रखा जा सकता है, बीच ओवर में नहीं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
7/9

अंपायर का रहेगा अंतिम फैसला

अंपायर इस स्थिति में समान घिसावट वाली गेंद से ही बदलाव करेंगे. साथ ही, उनके पास पहले से ही किसी भी समय गेंद बदलने का अधिकार मौजूद है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
8/9

ड्यू से मिलेगी राहत

यह नियम खासतौर पर शाम के मैचों में लागू होगा, जहां ओस (ड्यू) के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, इस नियम में ड्यू की मौजूदगी को जरूरी शर्त नहीं बनाया गया है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किसको मिलेगा फायदा? - Photo Gallery
9/9

गेंदबाजों को मिलेगा फायदा!

यह नया नियम IPL 2026 में खेल के संतुलन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजों को राहत मिल सकती है.