• Home>
  • Gallery»
  • यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम

Palitana vegetarian city: भारत में ज्यादातर शहरों के खाने में मांस और अंडा अहम भाग है. लेकिन एक शहर ऐसा भी है, जहां नॉनवेज खाना सख्त कानूनन अपराध है. यहां मांस तो क्या अंडा बेचने और खरीदने पर भी जेल हो सकती है. बता दें कि यह कोई अफवाह नहीं है, बल्कि यह नियम सरकारी आदेश के लागू किया गया है. धार्मिक कारणों से इस शहर को पूरी तरह से शाकाहारी घोषित किया गया है. साथ ही नियम तोड़ने वाले को सख्त सजा का प्रावधान भी है. 

By: Preeti Rajput | Published: March 6, 2026 4:57:31 PM IST

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
1/7

भारत का है शहर

इस शहर का नाम पालीताना है. जो गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है, पालीताना को दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर माना जाता है, जहां मांस, मछली और अंडे की ब्रिकी पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है.

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
2/7

भारत का शाकाहारी शहर

गुजरात सरकार ने इस शहर को आधिकारिक तौर पर शाकाहारी क्षेत्र घोषित कर दिया है. शहर के भीतर नॉनवेज से जुड़ी किसी भी तरह की वस्तु ले जाने के अनुमति नहीं है.

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
3/7

पशु वध और मांस बिक्री पर रोक

दरअसल, साल 2014 में करीब 200 से अधिक जैन संतों ने पालीताना में पशु वध और मांस बिक्री पर प्रतिबंद लगाने के लिए अनशन शुरु किया था. उनके मुताबिक, यह शहर जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है. इस शहर में अहिंसा के सिद्धांत का पालन करना बेहद जरूरी है.

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
4/7

गुजरात सरकार ने लागू किया नियम

इस जैन आंदोलन के बाद गुजरात सरकार ने शहर के भीतर पशु वध और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया. इसके बाद पालीताना को पूरी तरह से शाकाहारी क्षेत्र बना दिया गया.

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
5/7

सजा का भी है प्रावधान

पालीताना शहर में पशु वध पूरी तरह बंद है. मांस और मछली और अंडे की बिक्री भी गैरकानूनी मानी जाती है. यदि कोई दुकानदार इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ स्थानीय कानूनों के तहत केस दर्ज किया जा सकता है.

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
6/7

भरना पड़ सकता है जुर्माना

अगर कोई दोषी पाया गया है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है और लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. प्रशासन इसकी समय-समय पर जांच भी करता है.

यहां मांस तो दूर अंडा खाना भी बन सकता है मुसीबत! नियम तोड़ने वालों को मिलती है कड़ी सजा; जानें नाम - Photo Gallery
7/7

जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल

पालीताना जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है. यहां की शत्रुंजय पहाड़ी पर 800 से अधिक जैन मंदिर स्थित है.यहां आने वाले पर्यटकों और व्यापारियों को स्थानीय नियमों की जानकारी होना अनिवार्य है.