• Home>
  • Gallery»
  • सिर्फ भारत ही नहीं! दुनिया के 15 देशों में मनाया जाता है होली जैसा त्योहार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप; देखें तस्वीरें

सिर्फ भारत ही नहीं! दुनिया के 15 देशों में मनाया जाता है होली जैसा त्योहार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप; देखें तस्वीरें

Holi in the world: होली और दिवाली भारत के सबसे खास त्योहारों में से है. अब होली की तैयारियों के बीच हम आपको कुछ मज़ेदार बातें बताने जा रहे है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ दूसरे देश भी होली जैसे त्योहार मनाते हैं? आज हम आपको उन 15 देशों की होली के बारे में बताएंगे जहां होली जैसे त्योहार मनाया जाता है.


By: Mohammad Nematullah | Published: March 2, 2026 3:56:09 PM IST

Songkran - Photo Gallery
1/15

सोंगक्रान

थाईलैंड में नया साल सोंगक्रान नाम से मनाया जाता है. यह त्योहार हर साल 13 से 15 अप्रैल के बीच मनाया जाता है. होली की तरह ही लोग एक-दूसरे पर पानी डालते है.

la tomatina - Photo Gallery
2/15

ला टोमाटीना

स्पेन में टमाटर से होली खेलने का त्योहार मनाया जाता है. ला टोमाटीना अगस्त के आखिरी बुधवार को स्पेन के शहर बुनोल में मनाया जाता है. हजारों लोग सड़कों पर उतरते हैं और होली की तरह ही टमाटर फेंककर मस्ती करते है.

The Battle of the Oranges - Photo Gallery
3/15

'बैटल ऑफ ऑरेंजेस'

यह फेस्टिवल इटली के शहर इवरिया में मनाया जाता है, जहां लोग एक-दूसरे पर पके संतरे फेंकते है. यह 12वीं सदी के विद्रोह की याद दिलाता है. संतरे फेंकना युद्ध की निशानी माना जाता है.

Carnival - Photo Gallery
4/15

कार्निवल

ब्राज़ील का कार्निवल दुनिया का सबसे बड़ा रंगीन फेस्टिवल माना जाता है. लोग सड़कों पर नाचते है, परेड करते है, और रंगीन कपड़े पहनते हैं, साथ में म्यूज़िक और डांस भी होता है. यह कुछ-कुछ होली के सेलिब्रेशन जैसा ही है.

Blanco y Negro Festival - Photo Gallery
5/15

ब्लैंको वाई नीग्रो फेस्टिवल

'ब्लैंको वाई नीग्रो' फेस्टिवल कोलंबिया में जनवरी में मनाया जाता है. अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करने के बजाय यह सेलिब्रेशन सफेद और काले रंग लगाकर मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि काले और सफेद का मेल कई तरह की चीज़ों में एकता की निशानी है.

Color Run - Photo Gallery
6/15

कलर रन

यूनाइटेड स्टेट्स और कई दूसरे देशों में 'कलर रन' नाम का एक इवेंट होता है. इसमें दौड़ना और एक-दूसरे को रंग लगाना शामिल है, जो कुछ-कुछ होली जैसा होता है.

Cologne Carnival - Photo Gallery
7/15

कोलोन कार्निवल

यह कार्निवल जर्मनी के शहर कोलोन में फरवरी या मार्च में होता है. इसे 'फिफ्थ सीजन' भी कहा जाता है, जिसका मतलब है प्यार का पांचवां मौसम है. लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे के साथ नाचते-गाते हैं और रंग फेंकते है. यह यूरोप के सबसे बड़े कार्निवल में से एक है और इसका माहौल होली जैसा ही होता है.

Boryeong Mud Festival - Photo Gallery
8/15

बोरियॉन्ग मड फेस्टिवल

यह फेस्टिवल जुलाई में साउथ कोरिया के बोरियॉन्ग शहर में मनाया जाता है. होली की तरह ही लोग कीचड़ में खेलते हैं, एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं और मस्ती करते है. हालांकि यह फेस्टिवल हेल्थ और स्किन थेरेपी से जुड़ा है, लेकिन इसका मज़ा होली जैसा ही लगता है.

Battle of the Orange and Black - Photo Gallery
9/15

नारंगी और काले रंग की लड़ाई

यह फेस्टिवल अक्टूबर में वेनेजुएला में मनाया जाता है. होली की तरह ही एक-दूसरे पर रंग फेंका जाता है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस फेस्टिवल में सिर्फ नारंगी और काले रंग का इस्तेमाल होता है.

Battle of the Orange and Black - Photo Gallery
10/15

थाईपुसम

थाईपुसम मलेशिया में जनवरी-फरवरी में मनाया जाता है. तमिल समुदाय का यह फेस्टिवल बहुत शानदार होता है. लोग अपने शरीर पर हल्दी और दूसरे रंग लगाते हैं और नाचते-गाते है. हालांकि यह एक धार्मिक रस्म है, लेकिन यह कुछ-कुछ होली जैसा ही है.

OmedOmedan Festival - Photo Gallery
11/15

ओमेड-ओमेदान फेस्टिवल

यह फेस्टिवल इंडोनेशिया के बाली में नए साल (न्येपी) के अगले दिन मनाया जाता है. लड़के और लड़कियां मिलकर पानी और रंगों से खेलते है. इसे कीसिंग फेस्टिवल भी कहा जाता है.

fagu purnima - Photo Gallery
12/15

फागु पूर्णिमा

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी होली को "फागु पूर्णिमा" के तौर पर मनाया जाता और यह फेस्टिवल रंगों पानी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जाता है. काठमांडू और पोखरा में इसे बहुत जोश के साथ मनाया जाता है.

Fiesta de la Tirana - Photo Gallery
13/15

फिएस्टा डे ला तिराना

यह फेस्टिवल चिली के शहर तिराना में जुलाई में मनाया जाता है. लोग रंगीन कपड़े पहनते हैं, डांस करते हैं और अपने चेहरे रंगते है. यह स्पेनिश और लोक परंपराओं का मिला-जुला रूप है, जो होली जैसा अनुभव देता है.

Nigeria  OsunOsogbo Festival - Photo Gallery
14/15

नाइजीरिया - ओसुन-ओसोग्बो फेस्टिवल

यह फेस्टिवल नाइजीरिया में अगस्त में मनाया जाता है. लोग अपने शरीर पर रंगीन मिट्टी लगाते हैं और नदी में नहाते है. माना जाता है कि इससे खुशहाली आती है.

Nigeria  OsunOsogbo Festival - Photo Gallery
15/15

श्रीलंकाई नए साल का त्योहार

श्रीलंका में अप्रैल में तमिल और सिंहली नए साल के दौरान लोग एक-दूसरे पर हल्दी, पानी और दूसरे रंगों से खेलते हैं, यह त्योहार भारतीय होली जैसा ही है.