इस Independence Day आप भी ट्राई करें ये स्टाइलिश लुक्स, जो आपको भी रंगेगा देश भक्ति के रंग में
Independence Day2025 : हम सभी को पता है कि हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस बनाई जाती है, और इस दिन हर भारत का नागरिक, चाहे बड़ा हो या फिर बच्चा, अपने हाथों में तिरंगा लेकर घूमता है और एक बार फिर से 2025 में भी उसी उत्साह के साथ हर कोई Independence Dayको सेलिब्रेट करते हैं । इस दिन हर भारत का वासी तिरंगे के रंग में रंगना चाहता है और खुल के जश्न बनता है लेकिन कई लोगों को समझ नहीं आता जब सेलिब्रेशन का दिन आता है तो समझ नहीं आता है कि क्या आउटफिट पहनना है, तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ खास आउटफिट के बारे में, जो हम Independence Day पर पहन सकते हैं और अपने देश की शान को बढ़ा सकते हैं।
सफेद कुर्ती और पलाजो
आप सभी Independence Day पर सफेद कुर्ती और पलाजो पहन सकते हैं, और उसके साथ तिरंगे के रंग का दुपट्टा ले सकते हैं। यह पहनावा न केवल देखने में सुंदर लगेगा, बल्कि पहनने में भी आरामदायक रहेगा। साथ ही, आप तिरंगे के रंगों में पूरी तरह रंग जाएंगे।
सैफरन टॉप के साथ सफेद जींस
स्वतंत्रता दिवस पर आप सैफरन टॉप के साथ सफेद जींस और हरी जैकेट पहन सकते हैं। यह लुक न केवल आपको आकर्षक बनाएगा, बल्कि आप देशभक्ति से भी नजर आएंगे।
बेज रंग की साड़ी (beige colour saree or tricolour saree)
इस दिन आप तिरंगे बॉर्डर वाली सफेद या बेज रंग की साड़ी पहन सकते हैं। यह आप पर क्लासिक के साथ अट्रैक्टिव भी लगोगे और साथ ही तिरंगे रंग की चूड़ियाँ आपके लुक में चार चाँद लगा देंगी।
सफेद कुर्ते के ऊपर सैफरन या हरा नेहरू जैकेट
अगर आप भी हर साल आजादी के दिन एक ही तरह का पहनावा पहनकर थक गए हैं और इस बार कुछ खास पहनना चाहते हैं, तो आप सफेद कुर्ते के ऊपर सैफरन या हरा नेहरू जैकेट पहन सकते हैं।
ग्राफिक टीज के साथ नीली जींस (graphic tees With Blue jeans)
Independence day पर आप ग्राफिक टीज के साथ नीली जींस पहन सकते हैं। यह लुक देखने में कैजुअल भी है, और स्वतंत्रता दिवस के लिए एक बेहतरीन आउटफिट भी है। इसे और महिलाएं दोनों पहन सकते हैं।
तिरंगे रंग की फ्रॉक या कुर्ता सेट बच्चों के लिए(Tricolor frock or kurta set for children)
15 August के दिन बच्चों को भी उत्साह होता है कि वे भी रंग-बिरंगे कपड़े पहनें, जैसे सभी पहनते हैं। बच्चे तिरंगे रंग की फ्रॉक या कुर्ता सेट पहनते हैं, साथ ही तिरंगे वाली टोपी भी लगाते हैं। ये कपड़े पहनने में आरामदायक होते हैं और इनमें बच्चों को गर्मी भी नहीं लगती
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.