• Home>
  • Gallery»
  • वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली

Vastu shastra: वास्तु शास्त्र में कछुआ दीर्घायु, स्थायित्व और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सही दिशा में कछुआ रखने से घर में धन, सुख-शांति और समृद्धि आती है। उत्तर दिशा में धातु का कछुआ आर्थिक लाभ और परिवार में स्थिरता लाता है, जबकि पूर्व दिशा में लकड़ी का कछुआ करियर और शिक्षा में प्रगति देता है, आइए समझतें हैं इसके बारे में..


By: Shivashakti Narayan Singh | Published: August 26, 2025 9:55:41 AM IST

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
1/7

धन-धान्य के लिए उत्तर दिशा में कछुआ रखें

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। कछुए को उत्तर दिशा में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह कुबेर देवता से जुड़ी दिशा है। पीतल, तांबे या किसी धातु का कछुआ इस स्थान पर रखने से घर में आर्थिक स्थिरता आती है।

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
2/7

क्रिस्टल का कछुआ

दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल का कछुआ रखना वैवाहिक जीवन और पारिवारिक एकता को मजबूत करता है। क्रिस्टल की चमक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और घर में प्रेम और सौहार्द बढ़ाती है। इस दिशा में क्रिस्टल कछुआ रखना वास्तु के अनुसार विशेष रूप से शुभ माना गया है।

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
3/7

करियर और शिक्षा के लिए लकड़ी का कछुआ

वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को ज्ञान और विकास से जोड़ा गया है। इसलिए लकड़ी का कछुआ इस दिशा में रखना करियर और शिक्षा में उन्नति का संकेत देता है, इसे स्टडी टेबल या काम करनें वाली जगह के पास रखना अधिक लाभदायक है।

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
4/7

पानी में कछुआ रखने का नियम

बाउल या छोटे टैंक में कछुआ रखने से घर में सौभाग्य और शांति आती है। इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है। पानी को समय-समय पर बदलना आवश्यक है ताकि गंदगी न जमा हो और ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। पानी में तैरता कछुआ न केवल धन और सुख-शांति लाता है।

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
5/7

साफ-सफाई का विशेष ध्यान

कछुए को हमेशा साफ और धूल-मिट्टी से बचा कर रखना चाहिए। गंदा कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है। यदि कछुआ पानी में रखा गया है, तो पानी को नियमित रूप से बदलना जरूरी है।

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
6/7

बेडरूम में कछुआ न रखें

हमें बेडरूम में कभी भी कछुआ नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है। इसके बजाय इसे ड्रॉइंग रूम, पूजा स्थल या मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखना अधिक शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र का चमत्कारी उपाय: घर में कछुआ रखने से बढ़ेगी बरकत और खुशहाली - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.