• Home>
  • Gallery»
  • EPFO Claim: सिर्फ 7 दिन में मिल जाएगा PF, नौकरी करने वालों की टेंशन हुई दूर, EPFO 3.0 पर आया लेटेस्ट अपडेट

EPFO Claim: सिर्फ 7 दिन में मिल जाएगा PF, नौकरी करने वालों की टेंशन हुई दूर, EPFO 3.0 पर आया लेटेस्ट अपडेट

EPFO Claim Settlement: अगर आप भी एक किसी कंपनी के कर्मचारी है तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है. इस खबर को जानने के बाद आपके मन में एक ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ेगी. दरअसल, एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने अपने सिस्टम को काफी हद तक डिजिटल और स्मार्ट बना दिया है. EPFO ​​3.0 के तहत इन बदलावों की वजह से, अब अपना प्रोविडेंट फंड का पैसा निकालना बहुत आसान और तेज़ हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा को बताया है कि ऑनलाइन EPF क्लेम अब औसतन सिर्फ 8 दिनों में सेटल हो रहे हैं. इसका मतलब है कि अगर आपकी जानकारी सही है और आपका KYC पूरा है, तो पैसा एक हफ़्ते के अंदर आपके अकाउंट में आ सकता है.


By: Heena Khan | Published: February 4, 2026 9:18:29 AM IST

BankJobs2025 - Photo Gallery
1/6

नहीं  करना पड़ेगा इंतजार

हर कर्मचारी EPF के पैसे के लिए महीनेभर इंतजार करता रह जाता था. अक्सर ऐसा होता था कि ये प्रोसेस अटक जाता था, एम्प्लॉयर की मंज़ूरी में देरी होती थी, या प्रोफ़ाइल में गड़बड़ी के कारण पेमेंट रुक जाता था. लेकिन, EPFO ​​3.0 में किए गए सुधारों की वजह से अब यह तस्वीर बदल रही है. सरकारी डेटा के अनुसार, 23 जनवरी, 2026 तक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में, EPFO ​​ने 8.53 करोड़ से ज़्यादा क्लेम प्रोसेस किए हैं. यह संख्या पिछले साल से भी ज़्यादा है.

EPFO Claim: सिर्फ 7 दिन में मिल जाएगा PF, नौकरी करने वालों की टेंशन हुई दूर, EPFO 3.0 पर आया लेटेस्ट अपडेट - Photo Gallery
2/6

कंपनी की मंज़ूरी के बिना आ जाएगा पैसा

EPFO 3.0 का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिला है जिनका e-KYC पूरी तरह से अपडेटेड है. ऐसे कर्मचारी अब अपने पुराने या नए एम्प्लॉयर की मंज़ूरी के बिना सीधे ऑनलाइन PF ट्रांसफर क्लेम फाइल कर सकते हैं.

EPFO rules and regulations - Photo Gallery
3/6

कर्मचारी खुद ठीक कर सकते हैं प्रोफाइल

EPFO ने जनवरी 2025 से प्रोफाइल करेक्शन प्रोसेस को भी आसान बना दिया है. अब, कर्मचारी अपना नाम, जन्मतिथि या दूसरी ज़रूरी जानकारी खुद अपडेट या ठीक कर सकते हैं.

EPFO - Photo Gallery
4/6

किसी भी बैंक से ले सकते हैं फायदा

EPFO 3.0 के तहत, एक सेंट्रलाइज़्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम भी लागू किया गया है. इसका मतलब है कि पेंशनर्स को अब किसी खास बैंक या ब्रांच पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

EPFO’s Unnecessary Obsession with CBS Raises Serious Concerns PNN Digital - Photo Gallery
5/6

UAN बनाना आसान

सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लाकर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और आगे बढ़ाया है. अगस्त 2025 से, नए कर्मचारियों के लिए अपना UAN बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन ज़रूरी कर दिया गया है. UMANG ऐप के ज़रिए, कर्मचारी आधार-बेस्ड फेस वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करके खुद अपना UAN बना और एक्टिवेट कर सकते हैं.

Take Home Salary - Photo Gallery
6/6

पासबुक देखना और भी आसान

EPFO 3.0 ने मेंबर पासबुक लाइट फीचर जोड़ा है. अब कर्मचारी आसानी से अपने हाल के ट्रांजैक्शन देख सकते हैं. इससे उन्हें यह चेक करने में मदद मिलती है कि पैसा जमा हुआ है या नहीं और कोई गड़बड़ी तो नहीं है.