• Home>
  • Gallery»
  • क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है?

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है?

Pregnancy: क्या आपको पता है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं के पीरियड्स कब आते हैं. ये चीज पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आप ब्रेस्टफीडिंग कर रही हैं या नहीं, हार्मोन लेवल कैसे बदल रहे हैं, और आपका शरीर कितनी जल्दी सामान्य अवस्था में लौटता है.

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 16, 2026 1:49:36 PM IST

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
1/7

ब्रेस्टफीडिंग और पीरियड्स

जो महिलाएं सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, उनके पीरियड्स आमतौर पर तब तक नहीं लौटते जब तक बच्चा ठोस खाना खाना शुरू नहीं कर देता. ये इसलिए होता है क्योंकि ब्रेस्टफीडिंग हार्मोन, जैसे प्रोलैक्टिन, अंडाशय के काम को धीमा कर देते हैं.

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
2/7

बिना ब्रेस्टफीडिंग के जल्दी वापसी

जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग नहीं करातीं, उनके पीरियड्स डिलीवरी के 6 से 8 हफ्तों के भीतर वापस आ सकते हैं. बिना ब्रेस्टफीडिंग के शरीर जल्दी हार्मोनल संतुलन में लौटता है और अंडाशय सामान्य रूप से अंडा विकसित करना शुरू कर देता है.

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
3/7

मिक्स फीडिंग का असर

अगर आप अपने बच्चे को ब्रेस्ट मिल्क के साथ फॉर्मूला भी दे रही हैं, तो पीरियड्स आमतौर पर 2 से 3 महीनों के भीतर वापस आ सकते हैं. मिक्स फीडिंग से शरीर पर ब्रेस्टफीडिंग हार्मोन का असर कम होता है और अंडाशय धीरे-धीरे एक्टिव हो जाता है.

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
4/7

डिलीवरी के तुरंत बाद ब्लीडिंग

डिलीवरी के तुरंत बाद जो ब्लीडिंग होती है, उसे पीरियड्स नहीं कहा जाता. ये ब्लीडिंग 4 से 6 हफ्तों तक रह सकती है और धीरे-धीरे कम हो जाती है. इसे लोचियाट कहा जाता है, और ये गर्भाशय के सामान्य रूप से सिकुड़ने और सफाई की प्रक्रिया का हिस्सा है.

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
5/7

हार्मोनल असंतुलन और पहला पीरियड

बच्चे के जन्म के बाद पहला पीरियड अनियमित या ज्यादा भारी हो सकता है. ये इसलिए होता है क्योंकि शरीर हार्मोनल असंतुलन को सुधारने की कोशिश कर रहा होता है और प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का लेवल अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ होता.

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
6/7

क्रैम्प्स और पेट दर्द

कुछ महिलाओं को पहले पीरियड्स में ज्यादा या कम क्रैम्प्स, पेट में दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. ये आमतौर पर समय के साथ कम हो जाता है, क्योंकि शरीर धीरे-धीरे अपने हार्मोनल और शारीरिक संतुलन में वापस आता है.

क्या आप जानते हैं कि डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड्स आता है? - Photo Gallery
7/7

डॉक्टर से सलाह कब लें

अगर 6 महीनों के बाद भी आपके पीरियड्स वापस नहीं आए हैं, या अगर ब्लीडिंग बहुत अधिक या असामान्य लग रही है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.