• Home>
  • Gallery»
  • ‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर…

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर…

Who is Nisha Upadhyay: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय इन दिनों खूब सूर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक स्टेज शो के दौरान एंकर पर चप्पल से हमला कर देती हैं. दरअसल, एक लाइफ भोजपुरी कल्चरल शो के दौरान एंकर ने परफॉर्मेंस की कीमत को लेकर गलत और अश्लील कमेंट किए. जिसके बाद एंकर के कमेंट से नाराज होकर निशा ने स्टेज पर गुस्सा जाहिर कर दिया. जिससे वहां मौजूद ऑडियंस हैरान रह गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया  पर आग की तरह वायरल हो रहा है.  

By: Preeti Rajput | Published: February 24, 2026 2:37:21 PM IST

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
1/7

निशा उपाध्याय विवाद

एक परफॉर्मेंस के दौरान एंकर ने भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की फीस या रेट को लेकर गलत कमेंट किया. एंकर ने सिंगर से उनका रेट पूछा. उन्होंने स्टेज से ही उनसे पूछा, "उनका रेट क्या है?"

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
2/7

निशा ने एंकर को मारी चप्पल

निशा को यह बात बुरी लगी, और उनका गुस्सा वीडियो में कैद हो गया जिसमें वह एंकर को पीटने के लिए हाथ में चप्पल लिए दिखीं. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें शांत किया और सिचुएशन को संभाला.

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
3/7

स्टेज शो के कंटेंट पर बहस

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टेज शो के कंटेंट पर बहस तेज हो गई है. कई लोगों ने ऐसे प्रोग्राम में बढ़ती अश्लीलता पर चिंता जताई और नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि किसी आर्टिस्ट के साथ स्टेज पर ऐसे कमेंट करना गलत है और इसका विरोध करना जरूरी है.

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
4/7

निशा उपाध्याय का जन्म

निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के गौर बसंत गांव की रहने वाली हैं. वह अभी पटना में रहती हैं. अपनी दमदार सिंगिंग परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें भोजपुरी लोक गायिका के पहचान मिली.

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
5/7

कम उम्र में शुरु की सिंगिंग

उन्होंने बहुत कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था और आज उनके लाखों फैंस हैं. YouTube और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी पकड़ है, जहां उनके गाने बहुत सारे लोग देखते और पसंद करते हैं.

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
6/7

निशा उपाध्याय के पॉपुलर गाने

निशा उपाध्याय के पॉपुलर गानों में ढोलिड़ा ढोल रे वागड़, नवकार मंत्र, हंसी हंसी जान मारेला और ले ले आए कोका कोला शामिल हैं. इन गानों की वजह से भोजपुरी म्यूज़िक की दुनिया में उनकी एक अलग पहचान है.

‘आपका रेट क्या है?’ सवाल सुनते ही भड़की भोजपुरी सिंगर, गुस्से में उतारी सैंडल और फिर… - Photo Gallery
7/7

कल्चरल प्रोग्राम में होती हैं शामिल

वह बिहार समेत देश के कई हिस्सों में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम में परफॉर्म करती हैं और अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करती हैं.