• Home>
  • Gallery»
  • Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले

Haryana Budget 2026 For Women: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बतौर वित्त मंत्री 2026-27 का 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. करीब 3 घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में किसानों, युवाओं और खास तौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया.सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम प्रावधानों की घोषणा की है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 2, 2026 6:36:40 PM IST

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
1/7

लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता की वार्षिक आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने का फैसला लिया गया है, जो 25 सितंबर 2026 से लागू होगा.इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी. इस वर्ष योजना के लिए 6500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के 5000 करोड़ रुपये से अधिक है.आय सीमा बढ़ने से अधिक जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिलेगी और महिलाओं की वित्तीय भागीदारी मजबूत होगी.

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
2/7

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता: नए महिला थाने

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7 नए महिला थाने स्थापित करने की घोषणा की है.ये थाने लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पिहोवा में खोले जाएंगे. इसके अलावा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में 3 नए साइबर क्राइम थाने भी स्थापित किए जाएंगे.यह कदम डिजिटल अपराधों से महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
3/7

ATS में महिला कमांडो की भागीदारी

आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए राज्य में एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) का गठन किया जाएगा, जिसके लिए 35 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.इस विशेष बल में महिला कमांडो को भी शामिल करने का प्रस्ताव है. यह पहल न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि महिलाओं को रक्षा और सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर भी देगी.

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
4/7

वाहन खरीद पर टैक्स में छूट

महिलाओं को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने वाहन खरीद पर 1% मोटर व्हीकल टैक्स छूट देने की घोषणा की है, यदि वाहन महिला के नाम पर पंजीकृत हो. साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों पर पहले से लागू 20% टैक्स छूट को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.इससे महिलाओं को स्वामित्व बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
5/7

वीटा बूथों में महिलाओं के लिए आरक्षण

सरकार ने 2000 नए वीटा बूथ खोलने की घोषणा की है.इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और 20% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा. ये बूथ हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड (HDDCF) द्वारा अधिकृत खुदरा केंद्र हैं, जहां दूध और डेयरी उत्पाद बेचे जाते हैं.इस योजना से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
6/7

'हर नारी, स्वस्थ नारी' पहल

महिला स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में ‘स्वस्थ नारी क्लीनिक’ स्थापित किए जाएंगे.इसके अलावा, हर ग्राम सभा में साल में कम से कम तीन अनिवार्य बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें विकास, नशा मुक्ति, स्वच्छता और पेयजल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

Haryana Budget 2026: महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा; जानें बजट में लिए गए बड़े फैसले - Photo Gallery
7/7

सरकार का उद्देश्य

सरकार के अनुसार, इन घोषणाओं का मकसद महिला सशक्तिकरण, सुरक्षित वातावरण, स्वरोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है.बजट 2026-27 को सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है, जिससे हरियाणा को अधिक सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में गति मिलेगी.