• Home>
  • Gallery»
  • Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे

Jhalmuri recipe: पश्चिम बंगाल का मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी इन दिनों फिर चर्चा में है, जब नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में इसका स्वाद लिया. मुरमुरे, मसालों और सरसों के तेल से बनने वाला यह चटपटा स्नैक न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हल्का और हेल्दी भी माना जाता है. आइए जानते हैं इसके फायदे, सामग्री और आसान रेसिपी.

By: Ranjana Sharma | Published: April 20, 2026 1:07:26 PM IST

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
1/7

पीएम मोदी भी हुए झालमुड़ी के दीवाने

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने बीच रास्ते काफिला रुकवाकर मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद चखा. यह पल सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ और लोगों में इस स्नैक को लेकर उत्साह बढ़ गया.

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
2/7

क्या है झालमुड़ी?

झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो खासकर कोलकाता में हर गली-चौराहे पर मिलता है. ‘झाल’ का मतलब होता है तीखा और ‘मुड़ी’ यानी मुरमुरा. इसका खट्टा-तीखा स्वाद इसे खास बनाता है.

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
3/7

स्वाद का अनोखा कॉम्बिनेशन

झालमुड़ी में मुरमुरा, प्याज, हरी मिर्च, मसाले और सरसों के तेल का अनोखा मिश्रण होता है. खासतौर पर कच्चे सरसों के तेल की खुशबू इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है, जो इसे बाकी स्नैक्स से अलग पहचान देती है.

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
4/7

झालमुड़ी खाने के फायदे

झालमुड़ी हल्का और कम ऑयली स्नैक होता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर और खीरा पोषण देते हैं. यह पेट भरने के साथ-साथ ज्यादा भारी भी नहीं लगता, इसलिए हेल्दी स्नैक माना जाता है.

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
5/7

झालमुड़ी बनाने की सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मुरमुरा (2 कप), उबले आलू, बारीक कटे प्याज-टमाटर-खीरा, काले चने, हरी मिर्च, नमकीन/चनाचूर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नींबू रस और सबसे खास अचार वाला सरसों का तेल.

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
6/7

बनाने का न तरीका

सबसे पहले एक बर्तन में आलू, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और चने डालें. इसमें मसाले मिलाएं और फिर सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद मुरमुरा और चनाचूर डालकर तेजी से मिलाएं.

Jhalmuri recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे,ऐसा है झालमुड़ी का स्वाद, पीएम मोदी को भी भाया ये देसी स्नैक,जानिए फायदे - Photo Gallery
7/7

सर्व करने का सही तरीका

अंत में ऊपर से नींबू निचोड़ें और तुरंत सर्व करें, ताकि मुरमुरा कुरकुरा बना रहे. चाहें तो नारियल के टुकड़े डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं. यही ताजगी और चटपटापन झालमुड़ी को खास बनाता है.