क्या आप भी करते हैं डिजिटल इंडिया के असली साथी Google Pay का इस्तेमाल? जानिए इसके 5 छुपे हुए फीचर्स, जिन्हें जानकर कहेंगे—”अब तक क्यों नहीं पता था?”
Google Pay सिर्फ पैसों के लेन-देन तक सीमित नहीं है। इसमें ऑटो पे, नोट ऐड, बिल स्प्लिट, बैलेंस चेक, रिवार्ड्स, QR पेमेंट, मल्टीपल बैंक अकाउंट और जैसे कुछ शानदार फीचर्स छिपे हैं। ये सुविधाएँ यूजर्स का समय बचाती हैं और डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाती हैं। आइए समझतें हैं इसके बारे में…
ऑटो पे फीचर (auto pay feature)
आजकल ज्यादातर लोग Netflix, Spotify, YouTube Premium, Google One Cloud या JioCinema जैसे सब्सक्रिप्शन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर हर महीने पेमेंट करना भूल जाना एक आम समस्या है। Google Pay का Autopay फीचर इस समस्या का आसान हल देता है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी सब्सक्रिप्शन का पेमेंट ऑटोमैटिक सेट कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको ऐप के टॉप राइट कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना होता है, फिर Autopay विकल्प चुनकर अपनी सर्विसेज जोड़ सकते हैं। इसके बाद हर महीने तय समय पर पेमेंट अपने आप हो जाएगा।
ट्रांजैक्शन में नोट जोड़ने की सुविधा
कई बार हम किसी को पैसे भेजते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं कि वह पेमेंट किसके लिए और क्यों किया गया था। Google Pay इस परेशानी का समाधान भी देता है। इसमें Add Note नामक फीचर है, जिसके जरिए आप किसी भी ट्रांजैक्शन के साथ एक छोटा सा मैसेज या लेबल लिख सकते हैं।
बिल स्प्लिट करने का आसान तरीका
Google Pay के Bill Split फीचर के जरिए आप किसी भी ग्रुप के खर्च को बराबर हिस्सों में बांट सकते हैं कि किसने कितना पेमेंट किया है और किसका बकाया है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए GPay में New Payment ,New Group ऑप्शन चुनें, दोस्तों को जोड़ें और खर्च का कुल पैसा डालें। इसके बाद ऐप अपने आप हर व्यक्ति का हिस्सा दिखा देगा।
बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने का आसान तरीका
अक्सर पैसे भेजने से पहले यह चेक करना जरूरी होता है कि आपके खाते में कितने पैसे बचे हैं। इसके लिए अलग से बैंक ऐप या नेटबैंकिंग में लॉगिन करना पड़ता है। लेकिन Google Pay ने इस झंझट को खत्म कर दिया है। इसमें आप सीधे View Account Balance विकल्प से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
रिवार्ड्स और स्क्रैच कार्ड्स
Google Pay को बाकी UPI ऐप्स से अलग बनाने वाला इसका Rewards फीचर है। जब भी आप बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज या किसी दुकान पर पेमेंट करते हैं, तो आपको स्क्रैच कार्ड्स मिलते हैं। इन स्क्रैच कार्ड्स में कैशबैक या डिस्काउंट कूपन छिपे होते हैं।
सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स
डिजिटल पेमेंट्स में सुरक्षा सबसे जरूरी पहलू है। Google Pay इस मामले में काफी आगे है। इसमें हर ट्रांजैक्शन के लिए UPI पिन डालना अनिवार्य है। इसके अलावा, आप ऐप लॉक के लिए फोन का फिंगरप्रिंट या फेस लॉक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। GPay आपके कार्ड या अकाउंट की डिटेल कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करता, जिससे यह और सुरक्षित हो जाता है। इसका मतलब है कि GPay न सिर्फ पैसे भेजने का आसान तरीका है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी भरोसेमंद ऐप है।
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है