Garuda Purana: मृत्यु से पहले मिलते हैं ये 6 संकेत, क्या कहते हैं गरुड़ पुराण के रहस्य?
Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार, इंसान को अपने कर्मों का फल जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी भुगतना पड़ता है. इस ग्रंथ में मृत्यु से पहले मिलने वाले कुछ संकेतों का उल्लेख है, जैसे सांसों की गति में बदलाव, अजीब सपने आना, हथेली की रेखाओं का धुंधला होना, परछाई साफ न दिखना, अदृश्य शक्तियों का आभास और नाक स्पष्ट न दिखना. ये सभी संकेत धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और इन्हें आत्मा के अगले सफर की तैयारी के रूप में देखा जाता है.
मृत्यु से पहले दिखते हैं ये संकेत?
हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को जीवन और मृत्यु से जुड़े गूढ़ ज्ञान का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है. इसमें आत्मा की यात्रा, कर्मों के फल और मृत्यु के बाद की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया है. मान्यता है कि मृत्यु अचानक नहीं आती, बल्कि उससे पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.
गरुड़ पुराण में मृत्यु का वर्णन?
इस ग्रंथ के अनुसार, इंसान को अपने कर्मों का फल केवल जीवन में ही नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी भुगतना पड़ता है. यही वजह है कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसके घर में गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है, ताकि आत्मा को शांति मिले और उसे सही मार्ग मिल सके.
नाक स्पष्ट न दिखना
एक धारणा यह भी है कि व्यक्ति को अपनी नाक साफ दिखाई देना बंद हो जाती है, जबकि सामान्य स्थिति में इसकी हल्की झलक नजर आती रहती है. इसे भी मृत्यु के करीब होने का संकेत माना गया है.
अजीब और प्रतीकात्मक सपने आना
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि अंतिम समय से पहले व्यक्ति को असामान्य या संकेत देने वाले सपने दिखाई दे सकते हैं. ये सपने सामान्य नहीं होते, बल्कि किसी गहरे बदलाव का संकेत माने जाते हैं.
हथेली की रेखाएं धुंधली पड़ना
एक अन्य मान्यता के अनुसार, मृत्यु के करीब व्यक्ति को अपनी हथेली की रेखाएं हल्की या फीकी दिखाई देने लगती हैं. इसे जीवन ऊर्जा के कम होने का प्रतीक माना गया है.
परछाई साफ न दिखना
कहा जाता है कि जब अंत समय पास होता है, तो व्यक्ति को पानी या तेल में अपनी परछाई स्पष्ट दिखाई नहीं देती. इसे शरीर और आत्मा के अलग होने की प्रक्रिया का संकेत माना जाता है.
अदृश्य शक्तियों का आभास
कुछ मान्यताओं के मुताबिक, अंतिम समय में व्यक्ति को अपने पूर्वजों या किसी अदृश्य शक्ति की उपस्थिति महसूस हो सकती है. इसे आत्मा के अगले सफर की तैयारी के रूप में देखा जाता है.