• Home>
  • Gallery»
  • Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा

Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा

Bobby Deol Powerful Performance: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. 90 के दशक के सुपरस्टार का करियर भले ही इतना सफल ना रहा हो, लेकिन उन्होंने उस दौरान भी कई अच्छे किरदारों से लोगों के दिलों में अपनी  जगह बनाई. लेकिन करियर में उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म्स और बोल्ड रोल्स के जरिए कमबैक किया. ‘आश्रम’ में बाबा निराला के किरदार ने उन्हें नई पीढ़ी के बीच एक बार फिर से पॉपूलर कर दिया. बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड एक्टर्स में से एक हैं. 

By: Preeti Rajput | Published: January 27, 2026 11:33:28 AM IST

Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
1/5

'आश्रम'

प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' (2020) में बॉबी ने बाबा निराला का रोल निभाया है. इस सीरीज में एक ढोंगी बाबा पावर, सेक्स और क्राइम से भरा हुआ है. सीरीज में भर-भर के बोल्ड सीन देखने को मिलता है. बॉबी का ट्रांसफॉर्मेशन – दुबला-पतला, भयानक लुक और इमोशनल डेप्थ ने इस Gen-Z लोगों के बीच काफी पॉपूलर कर दिया है.

Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
2/5

'एनिमल'

इस सुपरहिट फिल्म में बॉबी देओल काफी खतरनाक रोल में नजर आए थे. बॉबी देओल का किरदार अबरार हक दर्शकों को खूब पसंद आया था. बॉबी देओल की खामोशी के बाद भी दर्शकों ने उनकी खूब सारी तारीफ की थीं. इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला और एक खतरनाक विलेन के तौर पर पहचान मिलीं.

Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
3/5

'बरसात'

फिल्म 'बरसात' में उन्हें काफी कमाल का किरदार निभाया था. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म में उनके किरदार की दर्शकों ने काफी ज्यादा तारीफें भी की थीं. इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर का मौका मिला था.

Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
4/5

'यमला पगला दीवाना' (2011)

इस फिल्म में बॉबी देओल ने करमवीर "काला" सिंह का किरदार निभाया है. जो अपने उतने ही अजीब पिता, धरम सिंह (धर्मेंद्र) के साथ काम करता है. चुलबुले छोटे भाई के रूप में उनका किरदार, जो अक्सर मजेदार योजनाओं और हाज़िरजवाबी में शामिल रहता है. फिल्म की कुल एंटरटेनमेंट वैल्यू और बॉक्स ऑफिस सफलता में योगदान देता है.

Bobby Deol Performance: एनिमल ही नहीं, इन फिल्मों में भी बॉबी देओल का लुक देख हो जाएंगे फिदा - Photo Gallery
5/5

'हमराज'

बॉबी देओल ने राज सिंघानिया का रोल निभाया है, जो एक अमीर और सफल बिजनेसमैन है और खुद को धोखे और बदले से जुड़े लव ट्रायंगल में फंसा हुआ है. अपनी पत्नी और अपने बिजनेस पार्टनर के धोखे से जूझता है. देओल की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था.