• Home>
  • Gallery»
  • Deadliest earthquakes in world: ये है दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंप, हैती से अश्गाबात तक लाखों लोगों ने गंवाई जान

Deadliest earthquakes in world: ये है दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंप, हैती से अश्गाबात तक लाखों लोगों ने गंवाई जान

Deadliest earthquakes in world: भूकंप प्राकृतिक आपदा में सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक हैं. आज तक दर्ज दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों ने लाखों लोगों की जान ली और करोड़ों का आर्थिक नुकसान किया. 30 जुलाई 2025 को रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप ने फिर से भूकंपों की भयावहता याद दिला दी. साथ ही अश्गाबात और हैती का भूकंप भी दर्दनाक था.


By: sanskritij jaipuria | Published: February 24, 2026 3:08:50 PM IST

Deadliest earthquakes in world - Photo Gallery
1/7

हैती (2010)

तीव्रता: 7.0, मृतक: 1–3 लाख, बेघर: 15 लाख
12 जनवरी 2010 को पोर्ट-ऑ-प्रिंस से 25 किमी दूर आए इस विनाशकारी भूकंप ने पूरे शहर का बुनियादी ढांचा तबाह कर दिया. ये पिछले 200 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था, जिसने स्वास्थ्य, शिक्षा और आवासीय प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित किया.

Deadliest earthquakes in world - Photo Gallery
2/7

तुर्कमेनिस्तान, अश्गाबात (1948)

तीव्रता: 7.3, मृतक, लगभग 1.1 लाख
1948 में अश्गाबात शहर में आए इस भूकंप ने तत्कालीन सोवियत संघ में सबसे घातक आपदा का रूप लिया. शहर का बुनियादी ढांचा पूरी तरह तबाह हो गया और हजारों लोग एक ही क्षण में जीवन से हाथ धो बैठे.

Deadliest earthquakes in world - Photo Gallery
3/7

चिली (1960)

तीव्रता: 9.5, मृतक: 1,655, बेघर: 20 लाख
1960 में चिली के बायोबायो क्षेत्र में आए इस भूकंप को इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है. इसने वल्दिविया शहर और आसपास के इलाकों को पूरी तरह तबाह कर दिया. सुनामी के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ और लाखों लोग बेघर हो गए.

Deadliest earthquakes in world - Photo Gallery
4/7

अलास्का

तीव्रता: 9.2, मृतक: 130, आर्थिक नुकसान: 2.3 अरब डॉलर
अमेरिका के अलास्का राज्य में 1964 में आए इस भूकंप ने पूरे राज्य में इमारतों और सड़क नेटवर्क को तबाह कर दिया. इसके बाद आई सुनामी ने हवाई और प्रशांत के तटीय क्षेत्रों में भी भारी नुकसान पहुंचाया.

Deadliest earthquakes in world: ये है दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंप, हैती से अश्गाबात तक लाखों लोगों ने गंवाई जान - Photo Gallery
5/7

इंडोनेशिया, सुमात्रा (2004)

तीव्रता: 9.1, मृतक: 2.8 लाख+, विस्थापित: 11 लाख+
2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में आए इस भूकंप ने भयंकर सुनामी उत्पन्न की. दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में जलमग्नता और तबाही हुई. लाखों लोग अपने घरों से बेघर हुए और सम्पूर्ण इलाके में मानवीय संकट उत्पन्न हुआ.

Deadliest earthquakes in world - Photo Gallery
6/7

जापान, तोहोकू (2011) – ग्रेट ईस्ट जापान भूकंप

तीव्रता: 9.1, मृतक: 15,000+,बेघर: 1.3 लाख
जापान के तोहोकू क्षेत्र में आए इस भूकंप ने भूकंपीय और सुनामी दोनों तबाही फैलाई. इसके परिणामस्वरूप फुकुशिमा में नाभिकीय दुर्घटना हुई, जिसने विश्व भर में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए चेतावनी बढ़ा दी.

Deadliest earthquakes in world - Photo Gallery
7/7

रूस, कमचटका (1952)

तीव्रता: 9.0, मृतक: मेन रूप से सुनामी से भारी नुकसान
कमचटका क्राय क्षेत्र में 1952 में आया ये भूकंप पहला दर्ज 9.0 तीव्रता वाला भूकंप था. इससे उत्पन्न सुनामी ने प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्रों, खासकर हवाई में भारी तबाही मचाई.