• Home>
  • Gallery»
  • Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज

Friday Releases: शुक्रवार वो दिन होता हैं जिस दिन फिल्म मेकर से लेकर फिल्म लवर्स तक हलचल मच जाती है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि हर शुक्रवार, सिनेमा हॉल से लेकर OTT प्लेटफ़ॉर्म तक, कई बेहतरीन फ़िल्में और सीरीज़ रिलीज़ होती हैं, जो हर तरफ़ धूम मचा देती हैं. वहीं अब मार्च का तीसरा शुक्रवार चल रहा है जो इस बार फैंस के लिए काफी खास होने वाला है.  जहां एक तरफ धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, वहीं दूसरी तरफ़ कई ज़बरदस्त सीरीज़ और फ़िल्में OTT प्लेटफ़ॉर्म पर भी प्रीमियर हो रही हैं, इनका कंटेंट इतना दिलचस्प है कि दर्शक अपनी सीटों से हिल भी नहीं पाएँगे. 


By: Heena Khan | Published: March 20, 2026 7:45:38 AM IST

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज - Photo Gallery
1/6

धुरंधर: द रिवेंज

'धुरंधर: द रिवेंज' शुक्रवार से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और पूरे वीकेंड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का इरादा बनाए लिया है. बता दें कि यह फ़िल्म बड़े पैमाने पर रिलीज़ की गई है, इसे हिंदी में, बल्कि सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया है.

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज - Photo Gallery
2/6

अ डिफरेंट मैन

A24 की फ़िल्म A Different Man इस शुक्रवार को OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ हो रही है. एरॉन शिमबर्ग द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में सेबेस्टियन स्टैन ने एडवर्ड का मुख्य किरदार निभाया है. फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो न्यूरोफ़ाइब्रोमैटोसिस नामक बीमारी से पीड़ित है और एक नई ज़िंदगी शुरू करने की उम्मीद में अपने चेहरे की सर्जरी करवाता है. बता दें कि ये 20 मार्च को रिलीज हो रही है. साथ ही बता दें ये फिल्म Netflix पर रिलीज हो रही है.

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज - Photo Gallery
3/6

बॉर्डर 2

फ़िल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब OTT प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फ़िल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़े गए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है. दर्शक बेसब्री से इसके OTT प्रीमियर का इंतज़ार कर रहे हैं. जो  20 मार्च को रिलीज हो रही है.  और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आप इसे देख सकते हैं.

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज - Photo Gallery
4/6

चिरैया

SVF एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज़ 'चिरैया' कमलेश (दिव्या दत्ता) के जीवन पर आधारित है. वह एक 'आदर्श बहू' है, लेकिन जब उसे अपने परिवार की इज़्ज़त बचाने के लिए मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तो उसकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मच जाती है; आखिरकार, वो अपनी ननद के लिए इंसाफ़ पाने की लड़ाई लड़ती है. ये फिल्म भी  20 मार्च को OTT पर दस्तक देगी. आप इसे Jio Hotstar पर दकह सकते हैं.

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज - Photo Gallery
5/6

डेडलॉक सीजन 2

'Deadloch' के नए सीज़न में, जासूस Dulcie Collins और Eddie Redcliffe को Eddie के पुराने पार्टनर 'Bushie' की मौत की जाँच करते हुए दिखाया गया है. हालाँकि, मौत की जाँच करने का उनका यह मिशन एक बुरे सपने में बदल जाता है, जब उन्हें एक दूरदराज के शहर में किसी अनजान व्यक्ति के शरीर का एक कटा हुआ अंग मिलता है. अब उन्हें इस अनजान व्यक्ति की पहचान करने का काम सौंपा गया है.

Friday Releases: थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल, शुक्रवार को 8 नई फिल्में-सीरीज रिलीज - Photo Gallery
6/6

जटाधारा

सोनाक्षी सिन्हा ने 'जटाधारा' के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपना डेब्यू किया. इस फ़िल्म में उनके ऑपोज़िट मुख्य भूमिका में सुधीर बाबू हैं. 'धन पिशाचिनी' की कहानी के ज़रिए, यह फ़िल्म आस्था (विश्वास) और विज्ञान (तर्क) के बीच के टकराव को दिखाती है. यह फ़िल्म कई सालों बाद शिल्पा शिरोडकर की वापसी का भी प्रतीक है.