भारत के ये छुपे हुए अजूबे, जिन्हे देखकर आप भी बोल उठेंगे- वाह क्या बात हैं !
भारत अपनी खूबसूरती, विविधता, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए फेमस हैं। इंडिया में जमीन के ऊपर तो काफी अध्भुत चीज़ें हैं उसके साथ- साथ जमीन के नीचे भी कुछ ऐसी अध्भुत रहस्य छुपे हुए हैं, जिनको सुनकर या फिर देखकर लोग शॉकेड रह जायेंगे। ये जगह देखने में बेहद खूबसूरत और रहस्यमी हैं।
उदयगिरि गुफाएं (मध्य प्रदेश)
उदयगिरि गुफाएं मध्य प्रदेश में स्थित है यह भारतीय इतिहास का एक अद्भुत नमूना है। यह गुफाएं जमीन के नीचे बनी हुई है और इनमें भगवान विष्णु और भगवान शिव की मूर्तियां भी स्थापित है।
खापरा कोडिया गुफाएं (जूनागढ़)
खापरा कोडिया गुफाएं भारत के गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। यह गुफाएं बौद्ध धर्म की भिक्षुओं का घर मानी जाती है इन गुफाओं को जमीन की नीचे पत्थरों को काटकर बनाया गया है।
अजंता की गुफाएं (महाराष्ट्र)
अजंता की गुफाएं अपनी खूबसूरती और अद्भुत कलाओं के लिए जानी जाती है यहां पर बुद्धिस्ट धर्म की मूर्तियां स्थापित है। यह गुफाएं जमीन के अंदर है और पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है।
एलीफेंटा गुफाएं (मुंबई )
एलीफेंटा गुफाएं मुंबई के पास हैं इन गुफाओं की शिल्प कला काफी ज्यादा अद्भुत है। यह गुफाएं जमीन के अंदर से होकर गुजरने वाले रास्तों से बनाई गई है यहां पर भगवान शिव के अनोखे स्कल्पचर मौजूद है।
भीमबेटका गुफाएं (मध्य प्रदेश)
भीमबेटका गुफाएं मध्य प्रदेश में स्थित है, इन गुफाओं को काफी ज्यादा प्राचीन माना जाता है और यहां पर हमें आदिमानव के जीवन की एक झलक दिखाई देती है। यहां की दीवारों पर 30,000 साल पुरानी पेंटिंग्स है जो मानव के धीरे-धीरे हुए विकास को दिखाती है।
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.