कॉलेज गर्ल्स हो या मैरिड वुमन… हर आउटफिट में घुंघरू की खनक चार चांद लगा देंगी ये ट्रेंडी बैंगल्स
गोल्डन घुंघरू वाली चूड़ियां
गोल्डन कलर की घुंघरू चूड़ियां एथनिक और इंडो-वेस्टर्न के साथ आप कैरी कर सकती हैं. इन्हें आप किसी भी मौके पर पहन सकती हैं. छोटे-छोटे घुंघरू हाथों में बेहद एलीगेंट साउंड क्रिएट करते हैं. साथ ही आपके लुक को और भी ज्यादा निखार देते हैं.
सिल्वर घुंघरू बेंगल डिजाइन
सिल्वर ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी लड़कियों को काफी पसंद आती हैं. ब्लैक कुर्ती या व्हाइट टॉप इन चूड़ियों का चार्म आपके हर स्टाइल को सूट करता है. डिजाइन में लोक कल्चर का टच भी काफी बेहतरीन लगता है. ऑफिस वर्किंग वुमन हो या फिर हाउस वाइफ इन्हें अलग-अलग रंगों की चूड़ियो के साथ कैरी कर सकती हैं.
कड़ा स्टाइल घुंघरू चूड़ियां
कड़ा स्टाइल वाली घुंघरू चूड़ियां आजकल लोगों को काफी पसंद आती हैं. यह स्टाइलिश और रॉयल फील देती हैं. इन्हें ऑफिस या कॉलेज कहीं भी कैरी किया जा सकता है. इनका लुक और साउंड दोनों काफी सूदिंग होता है.
न्यू और मॉडर्न लुक
यह एस्थेटिक बैंगल्स कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी ट्रेंड में रहती हैं. इनमें मिनिमल घुंघरू, डिजाइन और मिक्स-मेटल लुक काफी अच्छा लगता है. यह रोजाना स्टाइल में भी खूबसूरत लगती हैं.
झंझरिया चूड़ियां डिजाइन
झनझरिया डिजाइन काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. लंबी-लटकती और छोटे-छोटे घुंघरु इसे ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन टच भी देते हैं. शादी और पार्टियों में यह बैंगल काफी ट्रेंडी लगता है.