• Home>
  • Gallery»
  • Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला

Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला

Divya Agarwal: रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी दिव्या अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि रियलिटी शो ‘द 50’ में प्रिंस नरूला के साथ उनके पब्लिक झगड़े के बाद उन्हें ऑनलाइन रेप की धमकियां मिल रही हैं. दिव्या, जो हाल ही में शो से बाहर हुई हैं, फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ की एक सीरीज़ के ज़रिए इस मुद्दे पर बात की. चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने प्रिंस नरूला पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं.

By: Heena Khan | Published: March 11, 2026 8:48:56 AM IST

Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला - Photo Gallery
1/6

ऑनलाइन पड़ रहीं गालियां

दिव्या ने बताया कि उन्हें प्रिंस नरूला के फैंस से गाली-गलौज वाले मैसेज मिल रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें काफी बुरा-भला कहा जा रहा है.

Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला - Photo Gallery
2/6

धमकियों की हुआ बौछार

बता दें उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "हाल ही में मुझे अपने एक्स प्रिंस नरूला के फैंस से बहुत नफ़रत मिल रही है." हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें बुराई से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दिव्या ने दावा किया कि मैसेज परेशान करने वाली हद पार कर गए हैं.

Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला - Photo Gallery
3/6

रेप की मिल रहीं धमकियाँ

दिव्या ने कहा, "नफ़रत की प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन रेप की धमकियों से? उन्होंने आगे बताया कि उन्हें कथित तौर पर किस तरह की धमकियां मिल रही हैं. उनके अनुसार, कुछ मैसेज में लिखा था: “हमको पता है तू कहाँ रहती है…10 लड़के ले कर आएंगे…रेप करेंगे, वीडियो बनाएंगे.

Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला - Photo Gallery
4/6

तुम ये सब डिज़र्व करती हो- मैसेज

इसके अलावा मैसेज में लिखा था तुम ये सब डिज़र्व करती हो.” उन्होंने कहा, “हमें पता है तुम कहाँ रहती हो… हम 10 आदमियों के साथ आएंगे… तुम्हारा रेप करेंगे और वीडियो बनाएंगे. तुम ये सब डिज़र्व करती हो.”

Prince Narula - Photo Gallery
5/6

प्रिंस नरूला पर साधा निशाना

दिव्या ने इनडायरेक्टली प्रिंस नरूला पर भी निशाना साधा, और एक “सो-कॉल्ड सेलिब्रिटी” पर शो के एपिसोड पर रिएक्ट करके ऑनलाइन हेट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

Divya Agarwal: दुष्कर्म की धमकियां और ऑनलाइन गालियां! दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला पर लगाए आरोप, जाने पूरा मामला - Photo Gallery
6/6

शो को लेकर क्या बोली दिव्या

इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि वो एपिसोड देखते हैं और उन पर कमेंट करते हैं, “आज का एपिसोड बहुत ज़्यादा फनी था.”