PAN Card Online Apply: क्या बच्चों का पैन कार्ड बन सकता है? जानें पूरी जानकारी और ऑनलाइन प्रोसेस
PAN Card Online Apply: बच्चों का पैन कार्ड भी आधार कार्ड की तरह आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अभिभावक के दस्तावेज जरूरी होते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए NSDL की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म 49A भरना होता है.
क्या आपके बच्चे का पैन कार्ड बना है?
जैसे आधार कार्ड बनता है, वैसे ही बच्चों का पैन कार्ड भी बनाया जा सकता है. यह कई वित्तीय कामों के लिए जरूरी होता है.
पैन कार्ड क्या होता है?
पैन एक 10 अंकों का यूनिक अक्षर-अंकीय नंबर होता है, जो टैक्स और वित्तीय लेनदेन के लिए जरूरी होता है.
बच्चों के पैन कार्ड की जरूरत क्यों?
म्यूचुअल फंड, सावधि जमा (एफडी), सुकन्या समृद्धि योजना और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है.
कितना खर्च और कैसे करें आवेदन?
सिर्फ 107 रुपये में आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मोबाइल या लैपटॉप के जरिए यह प्रक्रिया बेहद आसान है.
जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
बच्चों के पैन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड, माता या पिता का आधार कार्ड, अभिभावक के हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. आवेदन करने के लिए NSDL की वेबसाइट पर जाएं और “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करके फॉर्म 49A चुनें.
फॉर्म कैसे भरें?
फॉर्म भरते समय बच्चे की सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें, “नाबालिग” विकल्प चुनें और माता-पिता की जानकारी “प्रतिनिधि करदाता” में भरें.
ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरा करें
दस्तावेज अपलोड करें, 107 रुपये शुल्क जमा करें और ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी पूरा करें. इसके बाद रसीद डाउनलोड कर लें.