• Home>
  • Gallery»
  • Chanakya Niti: किन 8 तरह के लोगों को नहीं करनी चाहिए सुंदर लड़की से शादी, आप भी जान लें

Chanakya Niti: किन 8 तरह के लोगों को नहीं करनी चाहिए सुंदर लड़की से शादी, आप भी जान लें

Chanakya Niti: समाज कितना भी बदल जाए, लेकिन भाव, भावनाएं और अनुभव कभी नहीं बदलते हैं. शादी-विवाह में लोग अकसर जल्दबाजी कर  जाते हैं और बाद में पछताना पड़ता है. वैसे भी कहा जात है कि धोखा हमेशा बहुत ही खूबसूरत होता है. आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि 8 पुरुषों को सुंदर महिला से विवाह नहीं करना चाहिए. सुंदर पत्नी हर किसी के लिए वरदान नहीं होती.


By: JP Yadav | Last Updated: March 2, 2026 5:02:09 PM IST

Economically inefficient - Photo Gallery
1/9

आर्थिक रूप से अक्षम

आचार्य चाणक्य ने कहा है- 'सुंदरी भार्या यदि दरिद्रस्य भवनं गच्छति, तदा साक्षात् विषसमं भवति'इसका मतलब यह है कि आर्थिक रूप से अक्षम कोई व्यक्ति सुंदर स्त्री से शादी करता है तो वह उसके लिए विष के समान है, क्योंकि पति के मन में हमेशा हीन भावना रहेगी.

different temperaments of men and women - Photo Gallery
2/9

अलग-अलग मिजाज

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पुरुष कितनी ही दिमाग वाला हो, लेकिन सुंदर स्त्री का मिजाज अलग है तो शादी कतई ना करें.

tendency to doubt is also dangerous - Photo Gallery
3/9

शक करने का स्वभाव भी खतरनाक

शक करने का मिजाज है तो सुंदर पत्नी से शादी ना करें क्योंकि ऐसे लोग हमेशा असुरक्षा और हीन भावना में जीते हैं.

Man's nature is also responsible - Photo Gallery
4/9

पुरुष का स्वभाव भी होता है जिम्मेदारी

पुरुष का स्वभाव है कि वह सुंदर पत्नी की स्वतंत्रता या लोकप्रियता से खुद ही जलने लगता है. बाद में यह रिश्ता बहुत खतरनाक रूप ले लेता है.

beautiful woman becomes a weakness - Photo Gallery
5/9

सुंदर स्त्री बनती है कमजोरी

चाणक्य नीति के अनुसार, अगर कोई सिर्फ स्त्री की सुंदरता देखकर विवाह करता है तो वह संकट में रहता है. इसके पीछे वजह यह है कि वह सुंदर पत्नी उसकी कमजोरी बन जाती है.

Living in confusion and stress - Photo Gallery
6/9

रहते हैं भटकाव और तनाव में

सुंदर स्त्री हमेशा उन लोगों के लिए घातक होती है, जो आंखों पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं. इससे वह भटकाव और तनाव में रहते हैं. ऐसे में लोग उसे संपत्ति की तरह देखते हैं ना कि और रिश्ते की तरह.

beautiful woman evokes distrust - Photo Gallery
7/9

सुंदर स्त्री से आती है अविश्वास की भावना

आर्थिक असमानता के चलते समाज के लोग भी टीका-टिप्पणी करते हैं. इसके चलते पति-पत्नी के बीच तनाव और अविश्वास का भाव भी पैदा हो जाता है.

Relationships with beautiful women are not normal - Photo Gallery
8/9

सुंदर स्त्री से संबंध नहीं रहते सामान्य

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अगर सामान्य चेहरे-मोहरे वाया व्यक्ति सुंदर स्त्री से शादी कर भी ले तो यह रिश्ता  बेहतर नहीं रहता है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.