Bra History: कब शुरू हुआ ब्रा पहनने का चलन? महिलाओं के लिए कितना मुश्किल था ये तंग कपड़ा पहनना; यहां जानें इतिहास
Bra History: आज महिला कितनी भी आत्मनिर्भर हो लेकिन आज भी कहीं न कहीं उन्हें दबाया जाता है.आज भी कहीं न कहीं वो खुद को कैद महसूस करती हैं. शुरू से ही महिलाओं को लेकर समाज ने ऐसे नियम और प्रथाएं बनाई हैं जिन्हे जानने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं. सती प्रथा से लेकर बाल विवाह और पर्दा प्रथा तक. महिलाएं और पुरुष अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से कई का इतिहास बहुत पुराना है. महिलाओं के लिए इन्हीं चीज़ों में से एक है ब्रा. ब्रा का इतिहास बहुत पुराना. आज हम आपको बताएंगे की महिलाओं ने पहली बार ब्रा कब पहनी और उसका क्या इतिहास है.
महिलाओं की जिंदगी में कितनी अहम ब्रा?
बता दें कि महिलाएं अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई चीज़ों का इस्तेमाल करती हैं. ब्रा महिलाओं की ज़िंदगी का एक अहम और जरूरी हिस्सा बन गया है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस बारे में नहीं जानते.
पहली बार महिलाओं ने कब पहनी ब्रा
जानकारी के मुताबिक, ब्रा फ्रेंच शब्द "ब्रासियर" का छोटा रूप है, जिसका मतलब है "शरीर का ऊपरी हिस्सा." कहा जाता है कि पहली मॉडर्न ब्रा का आविष्कार भी फ्रांस में ही हुआ था.
जानें इसका इतिहास
1869 में, फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने एक कोर्सेट (जैकेट जैसा कपड़ा) को दो हिस्सों में काटकर अंडरगारमेंट्स बनाए थे. इस अंडरगारमेंट का नाम कॉर्सलेट जॉर्ज था, जिसके ऊपरी हिस्से को बाद में ब्रा के तौर पर पहना और बेचा गया.
कोर्सेट से परेशान थीं फ्रांस की महिला
बताया जाता है कि तब की महिलाएं कोर्सेट से काफी परेशान थी, कोर्सेट काफी तंग होते थे जो उन्हें तकलीफ देते थे. जिसकी वजह से फ्रांस की महिला ने ये कदम उठाया और कोर्सेट को दो हिस्सों में बांट दिया.
किस देश की महिलाओं ने पहनी सबसे पहले ब्रा
इतिहास इस बात का गवा है कि मिस्र की महिलाओं ने सबसे पहले ब्रा पहनी थी. उस समय, वो लेदर की ब्रा पहनती थीं. लेकिन, महिलाओं के लिए इसे पहनना काफी मुश्किल था.
क्या है भारत का इतिहास
इसके अलावा, ग्रीक और हेलेनिस्टिक सभ्यताओं में सिंपल ब्रेस्ट बैंड के बारे में बताया गया है. हालांकि, भारत में, महिलाएं शुरू से ही अपने शरीर को संभालने के लिए ब्रा का इस्तेमाल करती रही हैं.
भारत में कब शुरू हुई ब्रा पहनना
भारत में, पहली सदी AD में विजयनगर के शासक हर्षवर्धन के राज में, महिलाएं कंचुकी पहनती थीं. इसके अलावा, 1237 में बसव पुराण में कंचुकी के सबूत मिले हैं. माना जाता है कि कंचुकी ब्रा का ही एक रूप है. मुगल काल में महिलाएं ऐसे कपड़े खूब पहनती थीं. हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि भारत में सबसे पहले ब्रा किसने पहनी थी.