Border 2 Ott Release: थिएटर में धमाल मचाने के बाद ओटीटी के लिए तैयार ‘बॉर्डर 2’, जानें कब और कहां पर होगी स्ट्रीम?
Border 2 Ott Release: ‘बॉर्डर 2’ को लेकर साल की शुरुआत से ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था. J. P. Dutta और Nidhi Dutta की इस भव्य वॉर ड्रामा ने सिनेमाघरों में देशभक्ति और एक्शन का शानदार माहौल बनाया. अब थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जिससे वे लोग भी इसे घर बैठे देख सकेंगे जिन्होंने इसे बड़े पर्दे पर मिस कर दिया था. आइए जानते हैं कि कब और कहां पर रिलीज होगी ये फिल्म.
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रिलीज की तैयारी
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अब ये फिल्म 20 मार्च से Netflix पर स्ट्रीम होने जा रही है. इससे लोोग घर बैठे इस बड़े पैमाने की वॉर ड्रामा फिल्म का आनंद ले सकेंगे.
1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी
फिल्म की कहानी Indo-Pakistani War of 1971 के दौर पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह पाकिस्तान ने Operation Chengiz Khan के तहत भारत पर हमला किया और उसके जवाब में भारतीय सेना ने बहादुरी से मोर्चा संभाला.
सनी देओल का दमदार सैन्य किरदार
फिल्म में Sunny Deol लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के किरदार में नजर आते हैं. उनका किरदार एक बहादुर कमांडर का है जो अपनी बटालियन के साथ युद्धभूमि में दुश्मनों का सामना करता है और सैनिकों का हौसला बढ़ाता है.
वरुण धवन का जमीनी मोर्चे पर साहस
Varun Dhawan ने फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाई है. उनका किरदार जमीनी युद्ध में भारतीय सेना की बहादुरी और रणनीति को दर्शाता है, जिसमें वे दुश्मन के खिलाफ बहादुरी से लड़ते नजर आते हैं.
दिलजीत दोसांझ का एयर फोर्स अधिकारी का रोल
Diljit Dosanjh फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाते हैं. ये किरदार युद्ध के दौरान श्रीनगर एयर बेस की रक्षा करते हुए दिखाए गए अद्भुत साहस और बलिदान को दर्शाता है.
पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा और व्यापक पैमाना
Border (1997) मेन रूप से Battle of Longewala पर केंद्रित थी. वहीं Border 2 में युद्ध के कई मोर्चों और सैन्य रणनीतियों को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है, जिससे फिल्म का कैनवास पहले से कहीं ज्यादा भव्य नजर आता है.
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसका कलेक्शन करीब 392.40 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 449.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 244.97 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया.