2 बच्चों का बाप, फिर भी भोजपुरी एक्टर ने चलाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, इस हसीना का हुआ दीवाना
फिल्मी सितारों की प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है. खासकर अफेयर और ब्रेकअप की खबरें फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं. भोजपुरी सिनेमा के एक टॉप स्टार का नाम भी ऐसे ही एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर लंबे समय तक जोड़ा गया, जिसे लेकर दोनों पक्षों ने खुलकर बातें कीं. क्या आप समझे हम किसकी बात कर रहे हैं. अगर नहीं तो आइए जानते हैं-
भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम
खेसारी लाल यादव ने मेहनत और टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. खेसारी की हर एक फिल्म के लिए लोग बेताब रहते हैं.
काजल राघवानी संग हिट जोड़ी
एक दौर में खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी लगातार फिल्मों में नजर आई, जिससे अफेयर की चर्चाएं काफी तेज हो गईं और लोगों का शक बढ़ गया.
अफेयर की खबरें
दोनों की नजदीकियों को देखकर फैंस और मीडिया ने उनके रिश्ते को सिर्फ प्रोफेशनल नहीं माना, बल्कि लोगों ने आगे तक की सोच ली थी.
रिश्ते में आई दरार
समय के साथ दोनों के बीच में कुछ चीजों को लेकर दरार आ गई और फिर धीरे-धीरे ये सब बढ़ गया और फिर कपल के बीच काफी मतभेद हो गया.
साथ काम करना बंद
ब्रेकअप के बाद दोनों ने न सिर्फ साथ फिल्में करना छोड़ा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी दूरी बना ली और अब दोनों लोग टच में नहीं है.
खेसारी का बयान
जब ये बात काफी बढ़ गई तब खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रोफेशनल फैसलों की वजह से पर्सनल गलतफहमियां पैदा हुईं.
काजल के गंभीर आरोप
काजल राघवानी और खेसारी का रिश्ता 5 साल से चल रहा था जिसे लेकर एक्ट्रेस ने खेसारी पर रिश्ते और शादी के वादे को लेकर काफी आरोप लगाए.
पत्नी और परिवार
खेसारी लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी चंदा देवी और दो बच्चे हैं, जो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं. बेटी का नाम है कृति यादव और बेटे का नाम ऋषभ है.