• Home>
  • Gallery»
  • अगर चाय के साथ खाते हैं ये चीजें, तो हो जाएं सावधान! नहीं तो सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर चाय के साथ खाते हैं ये चीजें, तो हो जाएं सावधान! नहीं तो सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Bad Combination With Tea: भारत में चाय लवर्स की कमी नहीं है. फिर चाहे मौसम कैसा भी हो, भारत के लोगों की सुबह चाय के बिना नहीं होती. मूड खराब से लेकर दिन बनाने तक में चाय एक अहम किरदार है. कई लोगों को तो चाय से इतना प्यार होता है कि वह दिन में चार से पांच बार चाय पीना पसंद करते हैं. भारत में चाय को किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती है. 


By: Preeti Rajput | Last Updated: March 14, 2026 3:45:18 PM IST

Coffee and Tea - Photo Gallery
1/7

चाय के साथ कुछ खाना

लेकिन लोगों को खाली चाय पीना बिल्कुल पसंद नहीं आता है. इसके साथ बिस्किट नमकीन, पकौड़े या कई तरह के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं. इससे चाय का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

अगर चाय के साथ खाते हैं ये चीजें, तो हो जाएं सावधान! नहीं तो सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान - Photo Gallery
2/7

पाचन तंत्र पर बुरा असर

खाने की कुछ चीजें आपके पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर डालती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को खाने से आपको परहेज करना चाहिए. ताकि आप सुरक्षित रह सकें.

अगर चाय के साथ खाते हैं ये चीजें, तो हो जाएं सावधान! नहीं तो सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान - Photo Gallery
3/7

दूध-दही से बनी चीजें

चाय के साथ सुबह नाश्ते में लोग पराठा और दही भी कई लोग खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है. दूध या दही के साथ मिलकर चाय एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा कर सकता है.

Citrus Fruits - Photo Gallery
4/7

फल नहीं खाने चाहिए

चाय के साथ कभी कोई फल नहीं खाना चाहिए. खासकर की वह फल जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो. यह आदत आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ सकती है. चाय में मौजूद एसिडिक तत्व फलों के विटामिन्स को डिस्टर्ब करते हैं. इससे कब्ज जैसी दिक्कत हो सकती हैं.

Friday (Besan Chilla Sandwich) - Photo Gallery
5/7

बेसन से बनीं चीजें

अधिकतर लोग चाय के साथ बेसन के पकौड़े खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके पेट के लिए सही नहीं है. दरअसल, बेसन पहले से ही भारी होता है. चाय में मौजूद टैनिन बेसन के पचाने में रुकावट बन सकता है.

egg - Photo Gallery
6/7

अंडे या नॉनवेज

चाय के साथ अंडे या नॉनवेज से दूर रहें. इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है. चाय में टैनिन मौजूद होता है. यह दोनों ही पाचन को धीमा कर देते हैं. इससे पेट दर्द और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है.

अगर चाय के साथ खाते हैं ये चीजें, तो हो जाएं सावधान! नहीं तो सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान - Photo Gallery
7/7

तला हुआ खाना

चाय के साथ हमेशा तला भुना खाना पसंद किया जाता है. लेकिन इन्हें पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इन चीजों में तेल अधिक पाया जाता है. जो चाय के साथ मिलकर पेट में एसिड बढ़ाने का काम करते हैं.