OTT Web Series: कमजोर दिल वाले न देखें! होश उड़ा देंगी हिंसा से भरी ये वेब सीरीज
Crime Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मिर्जापुर जैसी क्राइम थ्रिलर्स वेब सीरीज ने धमाल मचाया हुआ है. OTT प्लेटफॉर्म पर इन कहानियों की पकड़ इतनी मजबूत हो चुकी है कि दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई की खोज और सामाजिक मुद्दों के लिए भी इन्हें देखना पसंद करते हैं.
असुर 2
यह एक पॉपुलर क्राइम सीरीज है. इस सीरीज में अरशद वारसी, विशेष बंसल, बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा और अनुप्रिया गोयनका ने अहम किरदार निभाए हैं. इस क्राइम सीरीज को देख लोगों का दिमाग घूम जाएगा.
मिर्जापुर
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर 'मिर्जापुर' दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल है. इस सीरीज के सभी सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. अब फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
खाकी-द बिहार चैप्टर
'खाकी-द बिहार चैप्टर' क्राइम सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में करण ठक्कर, अविनाश तिवारी, जतिन शर्मा और अभिमन्यु सिंह ने लीड किरदार निभाया है. यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी.
रंगबाज
वेब सीरीज रंगबाज के तीनों सीजन को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला है. सीजन 'रंगबाज-डर की राजनीति' में विनीत कुमार सिंह ने बिहार के बाहुबली का किरदार निभाया है. उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया.
महारानी
इस सीरीज के अभी तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. दोनों सीजन को दर्शकों का प्यान मिला है. सीरीज की कहानी अशिक्षित महिला रानी के ईर्द गिर्द घूमती है. जिसका पति उसे बिहार का सीएम बना देता है.
रक्तांचल
इस सीरीज के कहानी काफी अच्छी है और साल 1980 के दशक के क्राइम की है. इसमें राजनीति और माफिया के बीच सांठगांठ को दिखाया गया है.
दलदल
दलदल एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. जो मुंबई क्राइम ब्रांच की न्यूनतम उम्र की हेड डीसीपी रीटा फरेरा की कहानी है. जो एक क्रूर अपराधी की जांच में जुटी है.