Ajit Pawar: हवा में प्लेन और खर्राटे लेता VSR वेंचर्स का मालिक! अजित पवार के बेटे ने वीडियो शेयर कर दिखाई पायलट की असलियत
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में उस दिन मातम छा गया जब वहां के दिवंगत डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार की मौत की खबर सामने आई. इस खबर के बाद से ही उनके परिवार में मायूसी छा गई. वहीं अब उनके बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि VSR वेंचर्स के मालिक रोहित सिंह एक फ्लाइट के दौरान चीफ पायलट की सीट पर सोते हुए देखे गए थे. इस दौरान उन्होंने उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. इतना ही नहीं उन्होंने प्रूफ के तौर पर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
जय पवार की बड़ी मांग
उन्होंने यह भी मांग की है कि जब तक उनके पिता के प्लेन क्रैश की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक VSR वेंचर्स के सभी एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड कर दिया जाए.
VSR वेंचर्स ने ही ऑपरेट किया था पवार का प्लेन
VSR वेंचर्स ने लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट ऑपरेट किया था, जो 28 जनवरी, 2026 को पुणे जिले के बारामती में अजीत पवार और चार अन्य लोगों के साथ क्रैश हो गया था.
पिता की मौत पर हुए भावुक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्लिप शेयर करते हुए, जय पवार ने रविवार (1 मार्च, 2026) को कहा, "हमने अपने पिता को खो दिया...यह दर्द ज़िंदगी भर हमारे साथ रहेगा.
क्या बोले जय पवार
इसके अलावा जय पवार कहते हैं कि इस वीडियो में, VSR के मालिक रोहित सिंह फ्लाइट के दौरान चीफ पायलट की सीट पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. जब एयरक्राफ्ट हवा में हो तो ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. यह बहुत गंभीर और चौंकाने वाला है."
कर डाली बड़ी मांग
उन्होंने मांग की है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) इस मामले में तुरंत और सख्त एक्शन ले.
एयरक्राफ्ट को करें ग्राउंड
उन्होंने कहा, "पूरी जांच होने तक सभी VSR एयरक्राफ्ट को तुरंत ग्राउंड कर देना चाहिए, और रोहित सिंह को बिना देर किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. यह एक बेटे की दर्द भरी अपील है... मेरे पिता और हर पैसेंजर की सेफ्टी के लिए."
कम थी विजिबिलिटी
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार (28 फरवरी, 2026) को प्लेन क्रैश पर शुरुआती रिपोर्ट जारी की और कहा कि क्रैश के समय विजिबिलिटी ज़रूरी लेवल से कम थी.