Ajay devgn movies: गिरवी’ से ‘सिंगर’ तक वो फिल्में जो बनकर भी नहीं पहुंचीं पर्दे तक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
हिट फिल्मों के बीच अधूरी कहानियां
अजय देवगन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो लगभग बनकर तैयार थीं, फिर भी रिलीज नहीं हो सकीं.
‘गिरवी’ की अधूरी शुरुआत
साल 1992 में फिल्म ‘गिरवी’ की घोषणा की गई थी. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय बाद इसे अचानक बंद कर दिया गया.
पूजा भट्ट संग दिखने वाले थे अजय
‘गिरवी’ में अजय देवगन के साथ पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थीं. दोनों की जोड़ी को लेकर उस समय काफी चर्चा भी हुई थी.
‘अशोका’ का अधूरा सपना
फिल्म ‘अशोका’ का पोस्टर और अजय देवगन का लुक तक सामने आ चुका था. यह फिल्म लगभग पूरी हो चुकी थी.
रिलीज से पहले ही रुक गई ‘अशोका’
इतनी तैयारी के बावजूद ‘अशोका’ कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई. इसके पीछे के कारण आज भी साफ नहीं हो पाए हैं.
‘काला पानी’ की बड़ी घोषणा
साल 1993 में ‘काला पानी’ फिल्म की घोषणा हुई थी, जिसका निर्देशन महेश भट्ट करने वाले थे. ‘काला पानी’ को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा रही, लेकिन यह फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं जा सकी और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया.
फंड की कमी से अधूरी रह गई फिल्म ‘सिंगर’
फिल्म ‘सिंगर’ में अजय देवगन एक सिंगर के किरदार में नजर आने वाले थे, जो उनके करियर का अलग एक्सपेरिमेंट होता. ‘सिंगर’ फिल्म फंड की कमी के कारण पूरी नहीं हो सकी और यह प्रोजेक्ट भी अधूरा ही रह गया.