• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Rashifal 9 March 2026: हफ्ते की शुरुआत में किसे होगा जबरदस्त लाभ, किसे बचना है दुश्मनों से’ जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 9 March 2026: हफ्ते की शुरुआत में किसे होगा जबरदस्त लाभ, किसे बचना है दुश्मनों से’ जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 9 March 2026 | Rashifal Today | Horoscope Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (9 मार्च, 2026) को कृष्ण पक्ष षष्ठी से प्रारंभ होकर भारतीय समयानुसार रात 10:03 बजे कृष्ण पक्ष सप्तमी पर समापन होगा.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन सोमवार (09 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

यह भी पढ़ें:  Love Rashifal 9 March 2026: किन राशि के सिंगल को गर्लफ्रेंड बोलेगी, ‘I LOVE You’ हफ्ते के पहले किस पर चढ़ेगा रोमांस का बुखार


By: JP Yadav | Last Updated: March 9, 2026 4:47:54 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है अथवा इनके आने की सूचना मिल सकती है, इससे पूरा परिवार खुश रहेगा.  आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी. लाइफ पार्टनर के प्रति प्रेम गहरा होगा. यह अलग बात है कि पारिवारिक कार्यों की वजह से आप बिजी रहेंगे. सोमवार शाम के समय दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे. पत्नी के साथ आप शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपको लाइफ पार्टनर से उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में भी सोमवार का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा. आपको अपने कार्यों में सोमवार को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कारोबार या व्यापार करते हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी. सेहत के मामले में सोमवार का दिन आपका अनुकूल बीतेगा. आप बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और उनके लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे. ससुराल पक्ष के साथ आपका बेहतर संबंध रहेगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

आपके लिए सलाह है कि सोमवार के दिन के दूसरे भाग में वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले काम से बचें. सोमवार को आपके लिए यात्रा का संयोग बन सकता है. आर्थिक और लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा. कोई भौतिक सुख साधन भी आपको मिलने का योग बना हुआ है. आपको संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर चिंता हो सकती है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए समझदारी से काम लें. दिन आनंददायक रहेगा. विदेश में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों की ओर से आपको  कोई सुखद समाचार मिलेगा. आपका सामाजिक दायरा और संपर्क बढ़ेगा, जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आप आज भावुक हो सकते हैं, ऐसे में आपको भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. आपको राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का सोमवार को लाभ मिलेगा. आप अपने बड़े भाई से भी सहयोग पा सकेंगे. कुछ घरेलू काम जो आपके काफी समय से अटके हुए थे, जिसे पूरे हो सकते हैं. शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा और आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आपको सोमवार को वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी. कामकाज के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी लाभ मिलेगा.  सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगाय. लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते और एक दूसरे के लिए उपहार भी ले सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

कामकाज के सिलसिले में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी. व्यापार में आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे. सोमवार का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा. सेहत के मामले में आपको  सोमवार को अपना ध्यान रखना होगा,सर्दी, खांसी, बुखार आदि से प्रभावित हो सकते है.  घर पर पूजा कराने का योग है, जिसमें आपको पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

किसी काम की वजह से सोमवार यात्रा का भी संयोग बनेगा.  कारोबार-व्यापार करते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर और डील मिल सकती है.किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी लंबी बातचीत हो सकती है. किसी मेहमान के आने की भी आपको सूचना मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी. आपके लिए दिन मान सम्मान प्रदान करने वाला रहेगा. आपका काम जो काफी समय से फंसा हुआ है वह पूरा हो सकता है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए रविवार  का दिन मिलाजुला रहेगा. कोई काम जो आपका काफी समय से फंसा हुआ है  तो सोमवार आप उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी वजह से आपका काम फिर भी अटक सकता है.   किसी दोस्त या निकट संबंधी की मदद के लिए आपको आगे आना होगा. आपको आज घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी. आर्थिक लेन देन के मामले में आपको  सतर्क रहना होगा. आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

सोमवार को प्रॉपर्टी से संबंधित काम में आपको लाभ मिलने का विशेष योग बना हुआ है. किराना कारोबारियों के लिए भी सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा. मकर राशि जातक भावुकता में आकर कोई भी निर्णय ना लें. लोग आपका इस्तेमाल अपना मतलब साधने के लिए कर सकते हैं. आपको अपने कारोबार में परिश्रम अधिक करना होगा, किसी सहयोगी की वजह से थोड़ी नाराजगी भी हो सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपको भाइयों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, इनकी मदद से आपका कोई काम बन सकता है, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. किसी के पास आपका पैसा फंसा है तो आप उसे वापस पा सकेंगे. सोमवार को कुंभ राशि के जातकों का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. आप अपने काम को समय पर सुचारू रूप से कर पाएंगे. किसी परिचित से आज अचानक ही आपकी मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

अगर आपके लाइफ पार्टनर को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो सोमवार उनकी सेहत में सुधार हो सकता है. सप्ताह के मध्य तक आपके परिवार में खुशहाली रहेगी. बुधवार के बाद किसी बात को लेकर परिवार में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है. परिवार के एक सदस्य की वजह से आप परेशान हो सकते हैं. आप सोमवार को अपने जरूरी काम को भी किनारा करके सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. इसके चलते आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.