Kal ka Rashifal 07 March 2026: शनिवार को कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को होगा धन लाभ, यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 7 March 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (07 मार्च, 2026) को अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें. शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजकर 36 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक प्रभावी रहेगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (07 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
नी का सामना करना पड़ सकता है.
मेष दैनिक लव राशिफल
शनिवार को आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान अधिक होगा. आप धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. काम में आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे. इसके चलते आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे. ऐसे में आपको परिवार की थोड़ी चिंता सकती है, लेकिन शनिवार को आप अपने काम में बेहतर कर पाएंगे. हालांकि सेहत के प्रति आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी, वरना आपको आगे जाकर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
परिवार का कोई सदस्य परेशान हो सकता है. इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है. शनिवार को आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है. अगर आप व्यापार में कोई निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें. वृषभ राशि वालों को शनिवार को संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है. छात्र शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
शनिवार को आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन आपको यात्रा के दौरान काफी ध्यान रखने की जरूरत है. मौसम का मिजाज परेशान कर सकता है. यात्रा के दौरान आपकी कोई प्रिय या कीमती चीज गुम या चोरी हो सकती है. शनिवार को आपको बिजनेस में फायदा मिलेगा. आप खुश रहेंगे. हालांकि भारी लाभ मिलने की वजह से आपके मन में थोड़ा लालच आ सकता है, लेकिन आपको सोच-समझकर ही अतिरिक्त निवेश करना होगा.
कर्क दैनिक लव राशिफल
छात्रों को शनिवार को अपनी इच्छा के मुताबिक परिणाम मिलने के आसार हैं. कर्क राशि के जातकों का अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आने में अभी समय लग सकता है. आपको अभी इंतजार करना होगा. दफ्तर में शनिवार को कठिनाई हो सकती है. विरोधियों की तरफ से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. आपको शत्रुओं से दूर रहने की जरूरत है, वरना वे आपके काम में दिक्कतें बढ़ाने का काम करेंगे.
सिंह दैनिक लव राशिफल
अगर पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, वरना नुकसान हो सकता है. शनिवार को कोशिश करें कि लेन-लेन कम हो, वरना भारी नुकसान हो सकता है. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. नौकरी या बिजनेस की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कन्या दैनिक लव राशिफल
अगर आप अपने करीबियों और शुभ चिंतकों से सलाह लेकर कोई काम करेंगे तो सफल होंगे. शनिवार को आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और अपने बिजनेस में नए बदलाव लाने पर ध्यान देंगे. मौसम के प्रभाव से आपको थकान, सिर दर्द या हल्का बुखार हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.
तुला दैनिक लव राशिफल
विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिन्हें परिवार की मंजूरी मिल सकती है. इसी साल विवाह होने का योग बन रहा है. शनिवार को आप अपनी आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे. इनमें आपको सफलता भी मिलेगी. शनिवार के दिन आपको आर्थिक लाभ होगा. अगर परिवार या नौकरी में किसी अधिकारी से विवाद हो तो अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, क्योंकि इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
विदेश से व्यापार करने वालों को शनिवार को कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे. खुशी के मौके पर आप परिवार के साथ छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं. अगर आपका पहले विवाद चल रहा है तो शनिवार को सुलझ सकता है. इसी तरह नौकरीपेशा जातकों का अगर किसी सहकर्मी से मनमुटाव था तो वह दूर हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना आर्थिक दिक्कत आनी तय है.
धनु दैनिक लव राशिफल
किसी महिला मित्र को उधार देने से बचें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा. शनिवार को बिजनेस में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सतर्क रहने की जरूरत है. वे आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं. नौकरीपेशा लोग भी अपने विरोधियों से सावधान रहें. वे अधिकारियों को आपके खिलाफ भड़का सकते हैं. आपको समझदारी से मामले को संभालना होगा.
मकर दैनिक लव राशिफल
शनिवार शाम के समय आप माता-पिता की सेवा करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. शनिवार को आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा. आप परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. हालांकि आपको किसी विरोधी की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए किसी भी मामले में बोलने से पहले सोच-विचार करें, वरना वे आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
शनिवार को आपकी किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है. अगर आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह फायदेमंद रहेगी. सामाजिक या फिर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो सरकार से सम्मान मिलने के योग हैं. अगर आपकी रुचि राजनीति में आगे बढ़ने की है तो आपको नए मौके मिल सकते हैं. कुछ सार्वजनिक बैठकों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. शनिवार शाम को आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं.
मीन दैनिक लव राशिफल
नौकरीपेशा लोग कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसमें भाग्य उनका साथ देगा. शनिवार को आपके रिश्तेदारों की वजह से आपको पुराने झगड़ों से राहत मिलेगी. आप अपने पुराने उधार लौटा पाएंगे. आने वाले दिनों में भी लाभ की स्थिति रहेगी. शनिवार को परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा. खुद के लिए समय निकालने का प्रयास करेंगे, लेकिन अधिकारियों की व्यस्तता के कारण संभव नहीं हो पाएगा. छात्रों और अविवाहित युवकों को शनिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.