• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 26 अगस्त मंगलवार का दिन प्यार और व्यापार दोनों के लिहाज से है इन 4 राशियों के लिए बेहद खास, जाने यहां मेंष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 अगस्त मंगलवार का दिन प्यार और व्यापार दोनों के लिहाज से है इन 4 राशियों के लिए बेहद खास, जाने यहां मेंष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज 26 अगस्त 2025 मंगलवार का दिन है और आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास है। अगर आप भी जानना चाहते हैं आपकी राशि में क्या लिखा है, तो यहां देखें 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का आज का राशिफल (Today Horoscope), जिसमें बताया गया है आज आपके साथ होने वाली अच्छी और बुरी संभावना हो सकती है। 


By: chhaya sharma | Published: August 26, 2025 1:05:36 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025 Tuesday - Photo Gallery
1/14

आज का राशिफल 26 अगस्त 2025 (Aaj ka Rashifal 26 August 2025)

आज 26 अगस्त 2025 मंगलवार का दिन है और प्यार और व्यापार के लिहाज से कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है, ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि आज आपकी राशि में आपके लिए क्या लिखा है और आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, तो यहां आपको 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का आज का राशिफल (Today Horoscope) दिया गया है, जिसे पढ़कर आप आज आपके साथ होने वाली अच्छी और बुरी दोनों सभावनाओं का पता लगा सकते है और जान सकते है आज आपके राशिफल में क्या लिखा है।

Today Aries Horoscope - Photo Gallery
2/14

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जायें फायदा जरुर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिये आज नियमित वयाम करना न भूले।

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
3/14

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरुरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेगा। इस राशि के डाक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं । रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नयी उंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिये सुबह वॉक के लिये जायें।

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
4/14

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत ही हर्षो-उल्लास भरा रहने वाला है। आज आपको खूब सारी पहचान मिलने वाली है। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी अच्छी संप्रेषण कला की वजह से है। आप और अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखें। इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जायेंगी । इस राशि के छात्रो को आज कोई बडा प्रोजेक्ट मिलेगा जिससे आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। महिलाओं को आज शाम तक कोई गुड न्यूज मिलेगी। स्वास्थ्य आज फीट रहेगा।

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
5/14

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ा सकता है। काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आयेंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से अच्छी-खासी डांट सुननी पड़ सकती है। हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फीजूल की बातों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि आप किसी से आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। घर में सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
6/14

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी चहिये। अगर किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते है। कुछ पुरानी कुछ पुरानी यादें तारोताजा होंगी। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
7/14

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आयेगा जिसको चुनने में थोड़ा भी देर न करें। अत्यधिक विलंब करने से आप इस धनलाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें। आज कुछ छुपे हुए विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार बैठें रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जायेगी। लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा।

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
8/14

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी समारोह में आज खुद को अकेला महसूस करेंगे। इससे निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें और लोगों के बेझिझक बात करें। जो आपको अकेलेपन से दूर रखने में मदद करेंगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्यायें हल हो जाएंगी। आज आप जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने के बजाय उनसे विनम्रता से समझायें। व्यापार में धीमी प्रगति आपको हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। माता-पिता का आर्शीवाद लेने से सभी दिक्कतें दूर हो जायेंगी। सेहत आज ठीक-ठाक बनी रहेगी।

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
9/14

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहने वाला है। आज कोई खास कोई अच्छी खबर सुना सकता है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें आज रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये बाहर की चीजों को खाने से बचें। पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको जरुर फायदा होगा । छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही अगर किसी इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है।

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
10/14

धनु राशि (Sagittarius) Today Sagittarius Horoscope

धनु राशि वालों आज का दिन फायदा देने वाला है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा। आज अपनों के साथ आपको सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा वरना किसी बात से रिश्तों में बेवजह खटास आ सकती है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन निजी काम से यात्रा आपके लिए थकान और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से बढ़त दिलाएगी। बिजनेसमैन किसी डील के लिये जा रहे हैं तो आज आपको फायदा मिलना तय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
11/14

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों आज आपका साहस और तेज सोचने की क्षमता आपको सभी से अलग महसूस कराएगी। जो आपके लक्ष्य प्राप्ति में मदद भी करेगी। कार्यक्षेत्र में आज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। अपनी योग्यताओं का उपयोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। फायदा जरुर होगा। आज महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। इससे कई सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। जीवन के लगभग हर पहलू को पूरी गंभीरता से लें। लवमेट आज ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता सकते है।

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
12/14

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें। सब आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। आज आपकी रूचि नई चीजों के बारे में कलेक्शन कलेक्ट करने में अधिक रहेगी। आज आप जीवनसाथी को डॉयमंड रिंग गिफ्ट करें सकते है। आपको अचानक कहीं से धनलाभ भी होगा। ऑफिस में कुछ नया भी हो सकता है। आज आपका कैबिन किसी और जगह शिफ्ट किया जा सकता है।

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
13/14

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशानी में कैद कर सकता है, इसलिये आज आपनी तर्कशक्ति को मजबूत बनाये रखें। अगर आप किसी नयी जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर खरीदें। इस राशि के बच्चे आज देर रात तक बाहर घूमने से बचें वरना माता-पिता के कड़क व्यवहार से दो-चार होना पड़ा सकता है। विरोधी पक्ष से आज आपको सावधान रहने की जरुरत है जीवनसाथी को अच्छा सा तोहफा गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आयेगी। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है।

inkhabar Disclaimer - Photo Gallery
14/14

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।