• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 25 Feb 2026: आंख मूंदकर ना करें पार्टनर पर भरोसा, दफ्तर में मिलेगी वाहवाही; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 25 Feb 2026: आंख मूंदकर ना करें पार्टनर पर भरोसा, दफ्तर में मिलेगी वाहवाही; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 25 February 2026 | Rashifal Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (25 फरवरी, 2026) को अष्टमी तिथि पड़ रही है. अष्टमी तिथि बुधवार को शाम 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. राहुकाल 12 बजकर 34 मिनट से दोपहर बाद 02 बजे तक है. इस दौरान आप कोई भी शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं. रोहिणी नक्षत्र  बुधवार को 01 बजकर 38 मिनट तक है. चन्द्रमा बुधवार को वृषभ में संचार करेंगे. बुधवार को सुबह सूर्योदय 06 बजकर 50 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त 06 बजकर 18 मिनट पर है.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन बुधवार (24 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Last Updated: February 24, 2026 3:11:22 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

बुधवार को मेष राशि के जातकों को धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है. कोई अटका हुआ काम आपका पूरा होगा. जॉब करते हैं तो अधिकारी काम से खुश होंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. निवेश करना आपके लिए हित में नहीं है, लेकिन आप आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. प्रतियोगिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर आएगी.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं तो दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. कहीं से बुलाया आ सकता है.  किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको संतोष प्राप्त होगा. किसी आयोजन में आप प्रतियोगियों को सम्मानित कर सकते हैं. शाम के समय आप किसी भजन-कीर्तन में हिस्सा ले सकते हैं. बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा. धन और सुख में वृद्धि होगी. परिवार में संकट की स्थिति में आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद ले सकते हैं. पारिवारिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन व्यस्तता और उलझन भरा रह सकता है. निवेश के लिए पैसे होने के बावजूद आप भ्रम में हैं. आप बेमन से निवेश ना करें, क्योंकि इससे आपको घाटा हो सकता है. कारोबारी-व्यापारी अपने विरोधियों से सतर्क रहें और सेहत का भी ध्यान रखें.  किसी बात को लेकर पत्नी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है. बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा. छात्र-छात्राएं बुधवार को सुख साधनों और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

आपको पुराने निवेश का लाभ मिलेगा और आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी. जॉब में आपका दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन काम का दबाव बना रहेगा. कर्क राशि के जातकों को लाइफ पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आनंद बना रहेगा. घर पर आपकी मुलाकात किसी मित्र से अचानक हो सकती है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

नौकरी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा. अगले महीने प्रमोशन के आसार बन सकते हैं. बुधवार को व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा  अचानक मिल सकता है. बिजनेस में आपकी कार्ययोजना सफल रहेगी. आपको  बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो आपके हाथों कोई पुण्य काम भी होगा.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहेगा. आपका अपने भाई से किसी मुद्दे पर विवाद भी हो सकता है. इससे बचने के लिए आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा.बुधवार को  शाम के समय आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. पुराने निवेश से भी आपको बड़ा फायदा होने के  आसार हैं.  आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, क्योंकि कारोबार-व्यापार में लाभ होगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

छात्र-छात्राएं बुधवार को शाम के समय आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. प्राइवेट जॉब करते हैं तो अपने कामकाज में सतर्कता का ध्यान रखना होगा. आपको कोई ऐसा काम भी मिल सकता है, जिससे मन परेशान हो सकता है. ऐसे में और अलर्ट रहने की जरूरत है. आपके खर्च भी बढ़ेंगे, क्योंकि बच्चों और पत्नी के लिए कुछ खरीदना है, जिससे मन चिड़चिड़ा हो सकता है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की लाइफ बहुत ही शानदार रहने वाली है. दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है. पैरेंट्स की तरफ से आपकी शादी पर मुहर लगने वाली है. खुशी इस बात की है कि आपकी लव मैरिज के लिए पैरेंट्स मान गए हैं. आपको बुधवार को अपने कार्यों का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. आपको संतान पक्ष सुख और सहयोग मिलेगा. बहुत समय से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

भाइयों के साथ आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा. ससुराल पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है. आप धर्म-कर्म में विश्वास रखते हैं, इसलिए आपके हाथों दान पुण्य का काम हो सकता है. कोशिश करें कि कैश में कोई चीज दान नहीं करें. छात्रों का शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी से कोई विवाद हो तो उसमें शांत रहना ही आपके लिए बेहतर होगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा. बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ काम आपका पूरा होगा. बुधवार को शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं. नौकरी में आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है. आयात निर्यात के काम में आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

आपको पारिवारिक व्यवसाय में भाइयों से सहयोग मिलेगा. वह कुछ मद्दों पर आपके साथ खड़ा होगा. सरकारी क्षेत्र के काम में आपको बुधवार को सफलता मिलेगी. कुंभ राशि के लिए  दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. आपको पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाएंगे. घर या कार्यालय में क्रोध करने से बचना होगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ेगा. बुधवार को आपको पत्नी के साथ किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा.आपकी आस्था धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी. किसी की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे. छात्र-छात्राओं को बुधवार को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा. शाम के दौरान आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं. कोई मित्र या रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं.

Disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.